• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla को यह शर्त पूरी करने पर भारत में मिल सकती है इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट....

Tesla को यह शर्त पूरी करने पर भारत में मिल सकती है इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट....

सरकार ने यह संकेत दिया है कि EV मेकर्स को देश में बिक्री पर टैक्स में छूट के लिए इम्पोर्ट करने के बजाय व्हीकल्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग करनी होगी

Tesla को यह शर्त पूरी करने पर भारत में मिल सकती है इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट....

देश में 40,000 डॉलर से अधिक की इलेक्ट्रिक कारों के इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत का इम्पोर्ट टैक्स है

ख़ास बातें
  • टेस्ला ने भारत में फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है
  • कंपनी ने इसके लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट की मांग की है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla ने भारत में फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। हालांकि, इसके लिए कंपनी इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट चाहती है। केंद्र सरकार की ओर से टेस्ला के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई जा सकती है अगर यह लोकल मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग की शर्त को पूरा करती है। देश में 40,000 डॉलर से अधिक की इलेक्ट्रिक कारों के इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत का इम्पोर्ट टैक्स है। 

सरकार ने यह संकेत दिया है कि EV मेकर्स को देश में बिक्री के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट के बजाय इम्पोर्ट करने के बजाय व्हीकल्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग करनी होगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार टेस्ला जैसी EV कंपनियों के लिए इम्पोर्ट टैक्स को घटाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसके लिए इन कंपनियों को लोकल मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग को लेकर आश्वासन देना होगा। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला के CEO, Elon Musk प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कंपनी ने भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है। हाल ही में ट्रेड मिनिस्टर Piyush Goyal ने बताया था, "पिछले वर्ष टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदे थे। मेरे पास उन कंपनियों की लिस्ट है जिन्होंने टेस्ला को कंपोनेंट्स की सप्लाई की है। इस वर्ष टेस्ला का टारगेट 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने का है।" 

कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने की योजना के बारे में गोयल के साथ मीटिंग भी की थी। इस फैक्टरी में बनने वाले EV का प्राइस लगभग 24,000 डॉलर का होगा। इससे देश में EV की बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। कंपनी की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, कंपनी को देश में बिजनेस शुरू करने में देर हुई है। इसकी फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो सकती है। 

टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, कंपनी को देश में बिजनेस शुरू करने में काफी देर हुई है। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो सकती है। टेस्ला की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। बिलिनेयर Elon Musk की अगुवाई वाली इस कंपनी की योजना देश को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »