इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में BYD ने Elon Musk की टेस्ला को पीछे छोड़ा

BYD की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना है। देश में कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जा रही है

इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में BYD ने Elon Musk की टेस्ला को पीछे छोड़ा

पिछले महीने BYD ने भारत में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • BYD ने रेवेन्यू के लिहाज से टेस्ला को मात दी है
  • चीन की यह कंपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों कारों की बिक्री करती है
  • पिछले महीने BYD ने भारत में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल BYD की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को पीछे छोड़ दिया है। चीन की इस कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 107 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। इसकी तुलना में टेस्ला का रेवेन्यू लगभग 98 अरब डॉलर का है। 

दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों के सबसे बड़े और सबसे प्रतिस्पर्धी चीन के मार्केट में BYD का पहला स्थान है। इसके साथ ही यूरोप जैसे बड़े इंटरनेशनल मार्केट्स में भी इसकी बिक्री बढ़ी है। इसकी योजना मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर वार्षिक 20 लाख यूनिट्स से अधिक करने की है। यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों कारों की बिक्री करती है। टेस्ला के पोर्टफोलियो में केवल इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। भारत में टेस्ला की बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। देश में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। 

BYD की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना है। देश में कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जा रही है। BYD की योजना तेलंगाना में हैदराबाद के निकट फैक्टरी लगाने की है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस फैक्टरी में लगभग 85,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। इस फैक्टरी की कैपेसिटी अगले कुछ वर्षों में वार्षिक छह लाख व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग की हो सकती है। कंपनी की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग करने वाली यूनिट की कैपेसिटी 20 GWh होने का अनुमान है। देश में फैक्टरी लगाने से कंपनी को अपने EV के प्राइसेज में कमी करने और इस मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने में आसानी होगी। 

पिछले महीने BYD ने भारत में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था। यह दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध होगी। इसके प्राइसेज लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। हाल ही में Sealion 7 के लिए बुकिंग 70,000 रुपये में शुरू की गई थी। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन कंपनी की 'ओशन सीरीज' के समान है। इसका केबिन ब्लैक थीम के साथ है। Sealion 7 में 15.6 इंच का रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »