• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla की राइवल BYD की भारत में EV की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी

Tesla की राइवल BYD की भारत में EV की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी

देश में फैक्टरी लगाने से BYD को अपने EV के प्राइसेज में कमी करने और इस मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने में आसानी होगी

Tesla की राइवल BYD की भारत में EV की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी

पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है

ख़ास बातें
  • भारत में BYD की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जा रही है
  • पिछले महीने BYD की Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था
  • चीन की इस कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की थी
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में विदेशी EV मैन्युफैक्चरर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। अमेरिका की EV मेकर Tesla की इलेक्ट्रिक कारों की भारत में जल्द बिक्री शुरू हो सकती है। हालांकि, शुरुआत में टेस्ला की जर्मनी की फैक्टरी से इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट किया जा सकता है। टेस्ला की राइवल BYD ने देश में फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। भारत में BYD की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जा रही है। 

The Philox की एक रिपोर्ट के अनुसार, BYD की योजना तेलंगाना में हैदराबाद के निकट फैक्टरी लगाने की है। इस फैक्टरी में लगभग 85,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि BYD की आगामी फैक्टरी की कैपेसिटी अगले कुछ वर्षों में वार्षिक छह लाख व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग की होगी। कंपनी की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग करने वाली यूनिट की कैपेसिटी 20 GWh की हो सकती है। देश में फैक्टरी लगाने से BYD को अपने EV के प्राइसेज में कमी करने और इस मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने में आसानी होगी। 

तेलंगाना सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पेश की हैं। इसमें सभी प्रकार के EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट दी गई है। पिछले महीने BYD ने भारत में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था। यह दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध होगी। इसके प्राइस लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। हाल ही में Sealion 7 के लिए बुकिंग 70,000 रुपये में शुरू की गई थी। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन कंपनी की 'ओशन सीरीज' के समान है। इसका केबिन ब्लैक थीम के साथ है। Sealion 7 में 15.6 इंच का रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट बंपर में बैटरी पैक की कूलिंग के लिए एयर वेंट मिलते हैं। 

पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। चीन की इस कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की थी। हाल ही में देश में कंपनी की यूनिट के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के हेड, Rajeev Chauhan ने बताया था कि सभी स्थितियों के पक्ष में होने पर कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »