Showroom

Showroom - ख़बरें

  • Tesla जल्द शुरू करेगी दिल्ली में शोरूम, जानें लोकेशन
    पिछले महीने कंपनी ने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था। टेस्ला का दूसरा शोरूम नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने देश में अपने Model Y की बिक्री शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर लिए जा रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी।
  • Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री
    इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
  • Ola Electric का लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र में बंद होंगे 90 प्रतिशत शोरूम!
    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto और TVS Motor से ओला इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर मिल रही था। बजाज ऑटो और TVS Motor के अफोर्डेबल प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 20,190 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 45 प्रतिशत से अधिक की कमी है।
  • भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी से लेकर टेस्ला के मुंबई में शोरूम खोलने तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    Axiom-4 मिशन के क्रू के सदस्यों के साथ SpaceX का क्रू कैप्सूल Grace अमेरिका में कैलिफोर्निया के तट पर सैन डिएगो के निकट दोपहर 3 pm (भारतीय समय के अनुसार) उतरा है। इस क्रू कैप्सूल को धरती पर वापसी में लगभग 22.5 घंटे लगे हैं। इस मिशन के क्रू में शुक्ला के अलावा अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल हैं।
  • Tesla ने मुंबई में शुरू किया पहला शोरूम, जानें कितना होगा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्राइस
    दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। कंपनी का शोरूम मुंबई के BKC में Maker Maxity Mall में है। बिलिनेयर ELon Musk इस कंपनी की योजना शुरुआत में Model Y को बेचने की है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कॉम्पैक्ट SUV को दो वेरिएंट - रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव में लाया जाएगा।
  • लंबे इंतजार के बाद कल मुंबई में शुरू होगा Elon Musk की टेस्ला का भारत में पहला शोरूम
    भारत में इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट करने की वजह से कंपनी को लगभग 70 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स चुकाने होंगे। देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जताई थी। अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में टेस्ला की बिक्री घट रही है। कंपनी को चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!
    कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को शुरू होगा। देश में पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने का प्रयास कर रही थी। कंपनी का अगला शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है। देश में टेस्ला के Model Y की शुरुआत में बिक्री की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का इम्पोर्ट टेस्ला की चीन में शंघाई की गीगाफैक्टरी से किया जाएगा।
  • टेस्ला की भारत में पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खोलने की तैयारी
    भारत में टेस्ला का पहला शोरूम जुलाई में मुंबई में खोलने की तैयारी है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। पिछले कुछ तिमाहियों में यूरोप और चीन जैसे टेस्ला के बड़े मार्केट्स में सेल्स घटी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है।
  • भारत में लॉन्च से पहले 'ऑटोपायलट' की टेस्टिंग के लिए डाइवर्स की हायरिंग कर रही Tesla
    कंपनी अपने 'Autopilot' सिस्टम की टेस्टिंग के लिए राजधानी दिल्ली और मुंबई में ड्राइवर्स की हायरिंग कर रही है। ये ड्राइवर्स 'प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स' के तौर पर कार्य करेंगे। इनकी जिम्मेदारी वास्तविक स्थानीय स्थितियों में इंजीनियरिंग व्हीकल्स को ड्राइविंग के जरिए महत्वपूर्ण डेटा जुटाने की होगी। टेस्ला की ओर से दी गई जॉब पोस्टिंग में अनुभवी और कुशल ड्राइवर्स से आवेदन मांगे गए हैं।
  • इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में BYD ने Elon Musk की टेस्ला को पीछे छोड़ा
    पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को पीछे छोड़ दिया है। चीन की इस कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 107 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। इसकी तुलना में टेस्ला का रेवेन्यू लगभग 98 अरब डॉलर का है। दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों के सबसे बड़े और सबसे प्रतिस्पर्धी चीन के मार्केट में BYD का पहला स्थान है।
  • Elon Musk को सपोर्ट के लिए टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार खरीदेंगे Donald Trump
    बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ मस्क को अमेरिका की नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि उनके विरोधी गैर कानूनी तरीके से गठजोड़ कर टेस्ला के बहिष्कार की कोशिश में हैं। ट्रंप ने टेस्ला की एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदकर मस्क का समर्थन करने का फैसला किया है।
  • भारत में टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के BKC में खुलेगा, 35 लाख रुपये का होगा मासिक किराया 
    कंपनी ने मुंबई में BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इसके लिए लगभग 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटीज डिपॉजिट दिया गया है। इस स्पेस का किराया 35.26 लाख रुपये प्रति माह का होगा। यह रेंट एग्रीमेंट पांच वर्षों के लिए किया गया है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी देश में बिजनेस शुरू कर सकती है।
  • Tesla भारत में बेचेगा सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, नौकरी की वैकेंसी हुईं शुरू
    Tesla ने भारत में अपनी बिक्री शुरू करने के लिए BKC मुंबई और एयरोसिटी को शॉर्टलिस्ट किया है। ईवी निर्माता 25 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) की कीमत वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने का प्लान बना रहा है। कंपनी ने इस हफ्ते भारत में 13 मिड लेवल रोल के लिए जॉब के ऐड भी पोस्ट किए थे, जिनमें कुछ स्टोर और कस्टमर रिलेशन मैनेजर भी शामिल हैं।
  • Tesla के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड हाई, अमेरिका में Trump की जीत का असर
    अगले वर्ष की शुरुआत में ट्रंप की अगुवाई में अमेरिकी की नई सरकार EV पर मिलने वाले टैक्स क्रेडिट को समाप्त कर सकती है। इसके अलावा EV के इम्पोर्ट पर टैरिफ भी बढ़ाया जा सकता है। इससे चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों को नुकसान होगा। इसका फायदा टेस्ला को मिल सकता है। कंपनी ने चीन में दिसंबर के पहले सप्ताह में लगभग 21,900 यूनिट्स की अपनी सबसे अधिक साप्ताहिक सेल्स की है।
  • Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी, कंपनी दिल्ली में खोल सकती है शोरूम
    टेस्ला ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है। अप्रैल में कंपनी के चीफ, Elon Musk ने भारत का विजिट टाल दिया था। इस विजिट में मस्क की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी होनी थी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »