ओला इलेक्ट्रिक के बाद Ather Energy भी लाएगी IPO, 53 करोड़ डॉलर जुटाएगी कंपनी

इस IPO में Ather Energy लगभग 31 अरब रुपये के नए शेयर्स बेचेगी। इसमें कंपनी के मौजूदा इनवेस्टर्स और बड़े शेयरहोल्डर्स की ओर से भी शेयर्स की बिक्री की जाएगी

ओला इलेक्ट्रिक के बाद Ather Energy भी लाएगी IPO, 53 करोड़ डॉलर जुटाएगी कंपनी

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के जरिए 73 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए थे

ख़ास बातें
  • इस IPO में Ather Energy लगभग 31 अरब रुपये के नए शेयर्स बेचेगी
  • इसमें कंपनी के मौजूदा इनवेस्टर्स और बड़े शेयरहोल्डर्स भी शेयर्स बेचेंगे
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Ola Electric ने हाल ही में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पेश किया था। इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में से एक Ather Energy ने भी 53 करोड़ डॉलर से अधिक (लगभग 45 अरब रुपये) के IPO के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं। इसके लिए कंपनी का वैल्यूएशन 2.5 अरब डॉलर से अधिक लगाया गया है। 

Reuters ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास दाखिल किए गए दस्तावेजों के हवाले से बताया है कि इस IPO में Ather Energy लगभग 31 अरब रुपये के नए शेयर्स बेचेगी। इसमें कंपनी के मौजूदा इनवेस्टर्स और बड़े शेयरहोल्डर्स की ओर से भी शेयर्स की बिक्री की जाएगी। Ather Energy में बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की 37.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प इस IPO में अपने शेयर्स नहीं बेचेगी। 

इस बारे में Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का Ather Energy ने उत्तर नहीं दिया। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के जरिए 73 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए थे। कंपनी के शेयर्स की IPO के प्राइस से दोगुने से अधिक पर लिस्टिंग हुई थी। Ather Energy ने बताया कि वह IPO से मिले फंड का इस्तेमाल महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की एक फैक्टरी लगाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट में करेगी। हाल ही में कंपनी ने श्रीलंका में अपना बिजनेस शुरू किया था। श्रीलंका में बिजनेस के लिए कंपनी ने Evolution Auto के साथ टाई-अप किया है। इसका पहला एक्सपीरिएंस सेंटर अगली तिमाही में खोला जाएगा। 

Ather Energy ने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू करने की योजना बनाई है। पिछले वर्ष नेपाल में पहला इंटरनेशनल आउटलेट खोलने के बाद से कंपनी ने वहां तीन एक्सपीरिएंस सेंटर और सात फास्ट चार्जिंग ग्रिड शुरू किए हैं। देश में कंपनी के पास 200 से अधिक एक्सपीरिएंस सेंटर हैं। पिछले वर्ष के अंत में Ather Energy ने दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया था। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है।  Ather Energy के चार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 450S, 450X, 450 Apex और Rizta हैं। हाल ही में कंपनी ने फैमिली स्कूटर Rizta को लॉन्च किया था। इसमें अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में लंबी और चौड़ी सीट है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »