Ola Electric के S1 Pro, S1 X and S1 X+ पर फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट कुछ राज्यों में ही उपलब्ध है। इस बारे में जानकारी के लिए ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट को देखा जा सकता है

Ola Electric के S1 Pro, S1 X and S1 X+ पर फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट
ख़ास बातें
  • इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट कुछ राज्यों में ही उपलब्ध है
  • इस बारे में जानकारी के लिए ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट को देखा जा सकता है
  • कंपनी की ओर से कुछ बेनेफिट भी दिए जा रहे हैं
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के S1 Pro, S1 X और S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर डिस्काउंट की पेशकश की गई है। इसके अलावा कंपनी की ओर से कुछ बेनेफिट भी दिए जा रहे हैं। डिस्काउंट की यह पेशकश 7 सितंबर तक के लिए है। 

हालांकि, इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट कुछ राज्यों में ही उपलब्ध है। इस बारे में जानकारी के लिए ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट को देखा जा सकता है। कंपनी के S1 X (4 kWh वेरिएंट) और S1 X+ पर लगभग 5,000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। इससे इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस घटकर क्रमशः 96,999 रुपये और 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इसके अलावा कंपनी पुराने स्कूटर को एक्सचेंज करने के साथ S1 Pro को खरीदने पर 12,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस की पेशकश कर रही है। S1 X (4 kWh) पर 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। 

कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए खरीदने पर Yes Bank, RBL, IDFC Bank, Federal Bank और OneCard की ओर से पांच प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। 

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। इस मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा है। इसमें 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »