क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली से रिटेल इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान

क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेटर की चेतावनियों के बावजूद बड़ी संख्या में रिटेल इनवेस्टर्स ने इनमें जल्द रिटर्न कमाने के लिए इनवेस्टमेंट किया था

क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली से रिटेल इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान

हाल के वर्षों में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के लगभग 11.8 करोड़ यूजर्स हैं
  • Bitcoin का प्राइस पिछले गुरुवार को घटकर 25,401 डॉलर तक चला गया था
  • पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन दो सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत टूटा था
विज्ञापन
वोलैटिलिटी के लिए मशहूर क्रिप्टो मार्केट में पिछले सप्ताह भारी बिकवाली हुई थी। इसका बड़ा कारण इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने को लेकर चिंता के कारण इनवेस्टर्स का अधिक रिस्क वाले एसेट्स से बाहर निकलना था। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस पिछले गुरुवार को घटकर 25,401 डॉलर तक चला गया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चर्चित डिजिटल कॉइन Luna के प्राइस में लगभग आधे की कमी हुई थी। 

क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेटर्स की चेतावनियों के बावजूद बड़ी संख्या में रिटेल इनवेस्टर्स ने इनमें जल्द रिटर्न कमाने के लिए इनवेस्टमेंट किया था। Robinhood जैसे ट्रेडिंग ऐप्स ने इस सेगमेंट में रिटेल इनवेस्टमेंट बढ़ाने में मदद की है। इस वर्ष की पहली तिमाही में Robinhood के ट्रांजैक्शन से जुड़े रेवेन्यू का लगभग एक चौथाई क्रिप्टोकरेंसीज से आया था। हाल के वर्षों में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance के पास पिछले महीने लगभग 11.8 करोड़ यूजर्स थे। यह संख्या पिछले वर्ष की पहली तिमाही से 43.4 प्रतिशत अधिक थी। 

हालांकि, पिछले सप्ताह क्रिप्टोकरेंसीज में बड़ी गिरावट के बाद सोशल मीडिया पर रिटेल इनवेस्टर्स ने अपने नुकसान को लेकर गुस्सा निकाला है। इनमें से कुछ इनवेस्टर्स की बचत का बड़ा हिस्सा इस गिरावट में चला गया। क्रिप्टो सेगमेंट की शुरुआत लगभग 13 वर्ष पहले हुई थी और इस दौरान इसमें कई बार अचानक तेजी और गिरावट के मौके आए हैं। उदाहरण के लिए, पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन का प्राइस दो सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत टूट गया था। इससे पहले बिटकॉइन ने 69,000 डॉलर का रिकॉर्ड लेवल बनाया था। 

इस सेगमेंट को लेकर रेगुलेशन भी मजबूत नहीं है। बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के ट्रेडर्स के लिए प्राइसेज में बड़ी गिरावट आने पर कोई सुरक्षा नहीं होती। क्रिप्टो मार्केट के टूटने से रिटेल इनवेस्टर्स को हुए नुकसान का अनुमान लगाना मुश्किल है। इससे इस सेगमेंट को लेकर इन इनवेस्टर्स का भरोसा कमजोर हुआ है। एक अनुमान के अनुसार, ब्रिटेन में व्यस्कों में से 4 प्रतिशत से अधिक या लगभग 23 लाख लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी है। ब्रिटेन के फाइनेंशियल रेगुलेटर का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर लोगों की जानकारी कम है और अक्सर उन्हें यह नहीं पता होता कि वे क्या खरीद रहे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Selling, Regulators, Investors, Trading, Users, Robinhood, Luna
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »