इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टो रिजर्व को बढ़ाया था। इससे बिटकॉइन के प्राइस को कुछ सपोर्ट मिला है
इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 30 प्रतिशत का नुकसान है
पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में काफी वोलैटिलिटी है। मिडल ईस्ट में संकट और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से बिकवाली इसके पीछे प्रमुख कारण हैं। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस घटकर 61,000 डॉलर से कुछ अधिक पर है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करे पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 61,880 डॉलर पर था। पिछले सप्ताह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट हुई थी और इसका प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चला गया था। अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट को बढ़ाने के लिए फैसले लिए जाने की संभावना से बिटकॉइन में काफी तेजी आई थी और इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, इसके बाद से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट काफी बदला है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस वर्ष फरवरी में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बिटकॉइन का प्राइस बढ़ा था। इससे मार्केट एनालिस्ट्स अनिश्चितता की स्थिति में बिटकॉइन का हेज के तौर पर दर्जा देने पर विचार कर रहे थे। हालांकि, यह तेजी ज्यादा नहीं चली और इसमें इसका प्राइस काफी गिरा है। इसके पीछे एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से फंड का विड्रॉल भी एक बड़ा कारण है। मंदी में उधार लेकर बिटकॉइन पर दांव लगाने वाले ट्रेडर्स की पोजिशंस को नुकसान बढ़ने पर एक्सचेंज ऑटोमैटिक तरीके से बंद कर सकते हैं। इससे गिरावट भी बढ़ने की आशंका होती है।
इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टो रिजर्व को बढ़ाया था। इससे बिटकॉइन के प्राइस को कुछ सपोर्ट मिला है। Strategy ने बताया है कि उसने 1 जून से 7 जून के बीच 1,550 बिटकॉइन लगभग 10.13 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 65,332 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। Strategy (पहले MicroStrategy) की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.5 अरब डॉलर की है। कंपनी के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया है कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है और इसकी कुल कॉस्ट लगभग 64 अरब डॉलर की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?