अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के ईरान के संकट का समाधान करने में नाकाम रहने से मार्केट्स पर बड़ा असर पड़ा है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज में बिकवाली में बढ़ोतरी हुई है
मिडल ईस्ट में संकट का समाधान नहीं होने से क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली बढ़ी है
क्रिप्टो मार्केट में मंगलवार को नुकसान था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट का समाधान नहीं निकलने का मार्केट पर असर पड़ा है। इसके अलावा बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy के बिकवाली करने से इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस गिरा है।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर Bitcoin का प्राइस लगभग 67,340 डॉलर पर था। यह पिछले दो महीने में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का सबसे कम लेवल है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी नुकसान था। Ethereum का प्राइस लगभग 1,920 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, BNB, Tether और XRP शामिल थे।
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के ईरान के संकट का समाधान करने में नाकाम रहने से मार्केट्स पर बड़ा असर पड़ा है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज में बिकवाली में बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से बड़ी रकम निकाले जाने और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy के बिकवाली करने से नुकसान हुआ है। Strategy (पहले MicroStrategy) ने 26 मई से 31 मई के बीच 32 बिटकॉइन्स को लगभग 25 लाख डॉलर में बेचा है। इसके लिए इस अमेरिकी कंपनी को प्रति बिटकॉइन 77,135 डॉलर का औसत प्राइस मिला है। यह पिछले चार वर्षों में Strategy की ओर से बिटकॉइन की पहली बिक्री है। Strategy के पास आठ लाख से अधिक बिटकॉइन हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है। इसके लिए प्रति टोकन लगभग 75,540 डॉलर के औसत प्राइस का भुगतान किया गया है। ट्रंप की कंपनी Trump Media के पास भी 9,500 से अधिक बिटकॉइन हैं।
हाल ही में Strategy के पहली तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने कहा था कि शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने के लिए कुछ क्रिप्टोकरेंसी की बिक्री की जा सकती है। बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से Strategy के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। Saylor का मानना है कि बिटकॉइन की होल्डिंग लॉन्ग-टर्म में कैपिटल एलोकेशन के लिए यह एक अच्छा जरिया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन का प्राइस 40 प्रतिशत से ज्यादा घटा है। मिडल-ईस्ट में स्थिति सामान्य होने और क्रूड ऑयल के प्राइसेज में कमी होने पर क्रिप्टो मार्केट में तेजी आ सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज