फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट से लैस किया गया है जिसके साथ में 8GB रैम मिलती है और 256GB स्टोरेज दी गई है।
Photo Credit: Motorola
Moto G Max में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
Motorola की ओर से लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का G सीरीज में सबसे नया एडिशन है। फोन में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स दिए हैं जिसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले शामिल है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 5000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए यह MediaTek Dimensity 6400 से लैस किया गया है जिसके साथ में 8GB रैम मिलती है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य सभी खास फीचर्स के बारे में।
Moto G Max को कंपनी ने ब्राजील में पेश किया है। फोन की कीमत BRL 2,519 (लगभग 46,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को ब्लू और ग्रेफाइट कलर्स में पेश किया गया है। कहा गया है कि फोन जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च हो सकता है।
Moto G Max कंपनी का G सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है।
Photo Credit: Motorola Brazil
Moto G Max में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन (1272x2772 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। मोबाइल डिवाइस में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले पर कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट से लैस किया गया है जिसके साथ में 8GB रैम मिलती है और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
Moto G Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है जो कि 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि 30fps पर 2K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W TurboPower चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 35 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग है। यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हैं। यह NFC, डुअल SIM, ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स