XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर

यह गेमिंग मॉनिटर गेमिंग कंसोल, लैपटॉप्स, स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स जैसे डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। इससे यूजर्स को सिंगल डिस्प्ले के इस्तेमाल से गेमिंग, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के बीच स्विच करने में आसानी होती है

XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर

इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • ARZOPA Z3FC में 16.1 इंच QHD डिस्प्ले 180 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • यह गेमिंग मॉनिटर गेमिंग कंसोल और लैपटॉपजैसे डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है
  • यह गेमिंग और कंटेंट की स्ट्रीमिंग जैसे कई फंक्शंस के लिए उपयोगी है
विज्ञापन

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर XElectron ने ARZOPA Z3FC पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इस गेमिंग मॉनिटर का डिजाइन ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पोर्टेबल डिस्प्ले चाहते हैं। यह 180 Hz के रिफ्रेश वाले चुनिंदा गेमिंग मॉनिटर्स में शामिल है। 

पोर्टेबल डिस्प्ले गेमर्स, हाइब्रिड प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच लोकप्रिय है। XElectron के ARZOPA Z3FC में 16.1 इंच 2.5K QHD डिस्प्ले 180 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह गेमिंग, कंटेंट की स्ट्रीमिंग और डॉक्युमेंट्स की एडिटिंग जैसे कई फंक्शंस के लिए उपयोगी है। इस गेमिंग मॉनिटर के अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन की वजह से इसे ट्रैवल के दौरान साथ रखने में मुश्किल नहीं होती। यह 180 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे व्युइंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलता है। यह तेज रफ्तार वाली गेम्स के साथ ही कई प्लेयर्स के साथ खेली जाने वाली गेम्स में यूजर्स को स्मूद ऑन-स्क्रीन मूवमेंट और फ्लुइड विजुअल्स की पेशकश करता है। 

यह गेमिंग मॉनिटर गेमिंग कंसोल, लैपटॉप्स, स्मार्टफोन और टैबलेट्स जैसे डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। इससे यूजर्स को सिंगल डिस्प्ले के इस्तेमाल से गेमिंग, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के बीच स्विच करने में आसानी होती है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं जिससे एक्सटर्नल ऑडियो डिवाइसेज का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती। 

XElectron के मैनेजिंग डायरेक्टर, Gagan Sharma ने कहा, "गेमिंग, वर्किंग और कंटेंट देखने के तरीके बढ़ने के साथ परफॉर्मेंस को पोर्टेबिलिटी के साथ जोड़ने वाले प्रोडक्ट्स की डिमांड में तेजी आ रही है। पोर्टेबल मॉनिटर्स से यूजर्स को उनके स्क्रीन एक्सपीरिएंस को बढ़ाने की सुविधा मिलती है।" ARZOPA Z3FC 16.1 इंच पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर का प्राइस 18,990 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और ऑथराइज्ड रिटेल चैनल्स के जरिए की जा रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »