Selling

Selling - ख़बरें

  • iPhone 16 बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, 2025 की चौथी तिमाही में कमाल
    एप्पल के iPhone 16 ने बिक्री के मामले में सभी स्मार्टफोन को पछाड़ कर 2025 की चौथी तिमाही में शीर्ष पायदान हासिल किया है। इस दौरान 45 हजार से महंगे स्मार्टफोन की बिक्री की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत से ज्यादा रही है। Apple का यह आईफोन लगातार तीन तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के दौरान भारत में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट में बीते साल के मुकाबले में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है
  • बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 67,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb के अपने यूजर्स को गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर करने का मामला सामने आने के बाद से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हुई है। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज से पिछले सप्ताह शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था।
  • Canon, Nikon, Sony नहीं हैं टॉप कैमरा, इस ब्रांड ने मारी बाजी, देखें दुनिया के 10 बेस्ट कैमरा की लिस्ट
    दुनिया के टॉप कैमरा में Canon, Nikon, Sony का नाम शामिल नहीं है। जापान के सबसे पॉपुलर कैमरा रिटेलर ने दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले कैमरा की लिस्ट जारी की है। टॉप सैलिंग कैमरा में Canon, Sony बहुत पीछे पाए गए हैं। यहां तक कि पॉपुलर ब्रांड Canon का कैमरा भी टॉप में जगह नहीं बना पाया है।
  • Mobile बेचते वक्त ये 10 सावधानी नहीं बरती तो पड़ जाएंगे मुसीबत में...
    अपना पुराना फोन बेचने से पहले ही डाटा का बैकअप लेना चाहिए। फोन से सिम और मेमोरी कार्ड निकालने होंगे और सभी अकाउंट से लॉग आउट करना होगा। इन सभी के बाद आपको फोन को फैक्टरी रीसेट करना होगा। वहीं फोन में स्क्रीन लॉक या फाइंड माई डिवाइस जैसी सभी सिक्योरिटी फीचर्स को बंद करना होगा।
  • Bitcoin में भारी गिरावट, 86,000 डॉलर से नीचे गया प्राइस
    अक्टूबर की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह लगभग 30 प्रतिशत गिरा है। इसका असर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज पर भी पड़ा है। हाल ही में इंटरनेशनल बैंकिंग फर्म Standard Chartered ने बिटकॉइन के लिए प्राइस टारगेट को घटाया था। Standard Chartered ने इस वर्ष के अंत तक बिटकॉइन के लिए दो लाख डॉलर के पिछले पूर्वानुमान को आधा घटाकर एक लाख डॉलर किया गया है।
  • Bitcoin का प्राइस 86,000 डॉलर से नीचे, बिकवाली का बड़ा असर
    बिटकॉइन ने अक्टूबर में लगभग 1,26,251 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन की वैल्यू 30 प्रतिशत से ज्यादा घटी है। इसका असर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज पर भी पड़ा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस पांच प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 2,838 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, Cardano, Tron और BNB के प्राइस भी टूटे हैं।
  • Bitcoin में भारी गिरावट, प्राइस 83,000 डॉलर से नीचे 
    क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.8 लाख करोड़ डॉलर का है। पिछले महीने की शुरुआत यह लगभग 4.4 लाख करोड़ डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में भारी बिकवाली से डेटा लेकर इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी खरीदने वाले MicroStrategy जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर मार्जिन का प्रेशर बढ़ सकता है।
  • Bitcoin में भारी गिरावट से क्रिप्टो मार्केट को झटका, कुछ सप्ताह में 1.2 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान
    पिछले छह सप्ताह में इंटरनेशनल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की वैल्यू लगभग एक-चौथाई घटी है। पिछले महीने की शुरुआत में यह लगभग 4.4 लाख करोड़ डॉलर से लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर घट गई है। क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 3.15 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। इसका बड़ा कारण बिटकॉइन में भारी गिरावट है। कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी बड़ी गिरावट हुई है।
  • बिटकॉइन पर बिकवाली की मार, 90,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    बिटकॉइन का प्राइस घटकर 90,000 डॉलर से कम हो गया। यह सात महीनों का इसका सबसे कम प्राइस है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कटौती की कम संभावना और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) की ओर से बिकवाली इस गिरावट के पीछे बड़े कारण हैं। Ethereum और XRP जैसी कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी काफी घटे हैं।
  • Bitcoin में भारी गिरावट, 96,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
    बिटकॉइन ने लगभग 96,000 डॉलर पर छह महीने का निचला लेवल छुआ है। इस वर्ष की पहली छमाही में क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इसके पीछे अमेरिका जैसे देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनना और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी प्रमुख कारण थे। पिछले एक महीने में इनवेस्टर्स ने लगभग 8,15,000 बिटकॉइन बेचे हैं। इसका बड़ा असर क्रिप्टो मार्केट पर पड़ा है।
  • Amazon Sale 2025 में Sony, Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड के होम थियेटर्स पर 81% तक डिस्काउंट
    ई-कॉमर्स कंपनी ने सेल के दौरान होम थियेटर्स को भी लिस्ट किया है। यानी सेल के दौरान आप अगर आप किसी नाम का ब्रांड का होम थियेटर घर लाना चाहते हैं तो इस वक्त ऐसे प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका है। सेल में Sony, Samsung, Boat, Zebronics, और Bose जैसे ब्रांड्स को शामिल किया गया है। जिनके होम थियेटर्स पर 81 प्रतिशत की छूट पाई जा सकती है।
  • Amazon Sale 2025 में HD सिक्योरिटी कैमरा Rs 1,099 से शुरू, यहां देखें सबसे धांसू ऑफर्स
    सिक्योरिटी कैमरा की बेस्ट डील्स की पूरी लिस्ट यहां पर हमने तैयार की है। उदाहरण के लिए Qubo Smart 360 डिग्री 3MP Wi-Fi Security Camera को सेल में 1,688 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका लिस्ट प्राइस 3,990 रुपये है। यह कैमरा 360 डिग्री पैन और 90 डिग्री टिल्ट मोशन के साथ आता है। इसमें AI पावर्ड पर्सन डिटेक्शन फीचर भी है। कैमरा में 1TB की कार्ड स्टोरेज दी गई है।
  • Amazon Sale 2025 में Sony, Boat, Portronics जैसे ब्रांडेड पोर्टेबल स्पीकर्स पर जबरदस्त डिस्काउंट!
    अमेजन सेल के दौरान पोर्टेबल स्पीकर्स की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है। चाहे आपको कॉम्पेक्ट वायरलेस स्पीकर खरीदना हो या फिर डेली इस्तेमाल के लिए कोई स्पीकर चाहिए, सेल में कंपनी ने कई ब्रांड्स के स्पीकर शामिल किए हैं। सेल के दौरान आप Sony, Boat, और Portronics जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्पीकर सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • Amazon Sale 2025 में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, एक्सेसरीज के लिए ये हैं सबसे धांसू ऑफर
    सेल के दौरान मिलने वाले बेस्ट डील्स को हमने एक लिस्ट में पिरो दिया है। इनमें स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, एक्सेसरी आदि को शामिल किया गया है। फिर चाहे आप कोई पोर्टेबल स्पीकर खरीदना चाह रहे हों या कोई स्मार्ट टीवी या प्रोजेक्टर, ये प्रोडक्ट्स आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।
  • ट्रंप और मस्क के विवाद का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर, Bitcoin 1,04,000 डॉलर से नीचे
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी घटे हैं। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,03,710 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में चार प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,470 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »