पिछले महीने के अंत में बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से बड़ी रकम निकाले जाने और Strategy के बिकवाली करने से झटका लगा था
पिछले सप्ताह बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चला गया था
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में मंगलवार को कुछ तेजी थी। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy के दोबारा बिटकॉइन की खरीदारी करने और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में इनफ्लो इसके पीछे प्रमुख कारण हैं। पिछले सप्ताह बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चला गया था।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 62,870 डॉलर पर था। इससे पहले यह 63,240 डॉलर तक पहुंचा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी प्रॉफिट था। Ethereum का प्राइस लगभग 1,675 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, BNB, Cardano और XRP के प्राइस बढ़े हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.13 प्रतिशत घटकर लगभग 2.16 लाख करोड़ डॉलर पर था।
Strategy ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को एक फाइलिंग में बताया है कि उसने 1 जून से 7 जून के बीच 1,550 बिटकॉइन लगभग 10.13 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 65,332 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। Strategy की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.5 अरब डॉलर की है। कंपनी के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया है और इसकी कुल कॉस्ट लगभग 64 अरब डॉलर की है।
बिटकॉइन की लगभग 2.1 करोड़ टोकन की कुल सप्लाई में से Strategy के पास चार प्रतिशत से अधिक है। Strategy ने इस महीने की गई बिटकॉइन की खरीदारी के लिए अपने शेयर्स बेचे हैं। पिछले महीने के अंत में बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से बड़ी रकम निकाले जाने और Strategy के बिकवाली करने से झटका लगा था। Strategy (पहले MicroStrategy) ने 26 मई से 31 मई के बीच 32 बिटकॉइन्स को लगभग 25 लाख डॉलर में बेचा था। इसके लिए कंपनी को प्रति बिटकॉइन 77,135 डॉलर का औसत प्राइस मिला था। यह पिछले चार वर्षों में Strategy की ओर से बिटकॉइन की पहली बिक्री थी। हालांकि, इसके बाद Saylor ने इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी को दोबारा खरीदने का संकेत दिया था। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की कंपनी Trump Media के पास भी 9,500 से अधिक बिटकॉइन हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999