महंगे हुए Samsung Galaxy A17 5G और Galaxy F17 5G! नई कीमतें लीक

Samsung ने हाल ही में कुछ M और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई थीं। अब एक नए लीक में Galaxy F17 5G और Galaxy A17 5G के कई वेरिएंट्स की बढ़ी हुई कीमतें सामने आई हैं।

महंगे हुए Samsung Galaxy A17 5G और Galaxy F17 5G! नई कीमतें लीक

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • लीक के अनुसार Galaxy F17 5G की कीमत 1,000 रुपये बढ़ी
  • Galaxy A17 5G के तीन वेरिएंट्स पर भी प्राइस हाइक का दावा
  • Samsung ने अभी तक इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की
विज्ञापन

Samsung ने हाल ही में अपनी M और F-सीरीज के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों को बढ़ाया था और अब एक लीक मानें तो लिस्ट में कुछ और भी मॉडल्स जुड़ चुके हैं। बदलाव Galaxy F17 5G और Galaxy A17 5G के कई वेरिएंट्स पर लागू हुआ है। एक लीक के मुताबिक नई कीमतें 12 जून 2026 से लागू हो गई हैं। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लीक हुए दस्तावेज में कई मॉडल्स की अपडेटेड कीमतों का जिक्र किया गया है।

X पर टिप्स्टर Ahsan (@AhsanKharbai) ने एक कथित Samsung रिटेल नोटिस शेयर किया है, जिसमें Galaxy F17 5G और Galaxy A17 5G सीरीज के चुनिंदा वेरिएंट्स की नई कीमतें दिखाई गई हैं। लीक हुए डॉक्यूमेंट के अनुसार Galaxy F17 5G के 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद इनकी कीमत क्रमशः 18,999 रुपये, 20,999 रुपये और 22,999 रुपये हो गई है।

वहीं Galaxy A17 5G के 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट्स की कीमतों में भी करीब 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये से बढ़कर 22,499 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये से बढ़कर 24,499 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है।

तस्वीर में यह भी लिखा गया है कि नया प्राइस रिवीजन 12 जून 2026 से लागू होगा। साथ ही चैनल पार्टनर्स के लिए प्राइस प्रोटेक्शन एडजस्टमेंट का भी जिक्र किया गया है। डॉक्यूमेंट में Samsung Smart Partner पोर्टल लिखा दिखाई देता है, जिससे यह रिटेल चैनल कम्युनिकेशन जैसा लगता है।

फिलहाल Samsung ने इस कथित प्राइस हाइक को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, Gadgets 360 ने अलग-अलग पोर्टल पर दोनों मॉडल्स की कीमतों की जांच की और पाया कि Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर Galaxy F17 5G पुराने प्राइस के साथ स्टॉक से बाहर था और Galaxy A17 5G पुरानी कीमतों में बेचा जा रहा था। इसके अलावा, Amazon और Flipkart पर दोनों फोन मूल कीमत से डिस्काउंटेड रेट पर लिस्टेड थें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »