Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी

Sierra EV का प्राइस 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला MG Motor की ZS EV, Mahindra BE 6 और Hyundai की Creta Electric से होगा

Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी

इस इलेक्ट्रिक SUV के टॉप वेरिएंट्स में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट हो सकता है

ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स की Sierra EV को 30 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं
  • Sierra EV के लिए रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट्स होंगे
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स की Sierra EV को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन Sierra के इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) के लगभग समान हो सकता है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग Tata Motors के acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Sierra EV को रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट्स में लाया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। Sierra EV के AWD वेरिएंट में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। Sierra के ICE वर्जन से अलग इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और अलग डिजाइन वाला फ्रंट बंपर दिया गया है। हालांकि, Sierra EV का इंटीरियर इसके ICE वर्जन के लगभग समान हो सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के टॉप वेरिएंट्स में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट हो सकता है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हो सकता है। Sierra EV के बाकी वेरिएंट्स में डुअल-स्कीन सेटअप हो सकता है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, कुछ ड्राइव मोड और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स हो सकते हैं। Sierra EV का प्राइस 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला MG Motor की ZS EV, Mahindra BE 6 और Hyundai की Creta Electric से होगा। 

पिछले महीने के अंत में टाटा मोटर्स ने Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के डिजाइन में बदलाव करने के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Tiago EV का शुरुआती प्राइस 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के नए वर्जन में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। Tiago EV के प्राइसेज 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसे बैटरी ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ खरीदने पर 4.69 लाख रुपये का प्राइस होगा और इसके साथ 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल देना होगा। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक का मौजूदा डिजाइन इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान है। हालांकि, Tiago EV के नए वर्जन के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »