पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से ज्यादा का हाई बनाया था। इसके बाद से इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है
पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से ज्यादा का हाई बनाया था
पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। ईरान पर इजरायल के जवाबी हमले से स्टॉक मार्केट में नुकसान के साथ क्रूड ऑयल के प्राइसेज बढ़े हैं। हालांकि, इससे क्रिप्टोकरेंसीज और रिस्क वाले अन्य एसेट्स पर प्रेशर कम हुआ है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर के महत्वपूर्ण लेवल से नीचे चला गया था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में सोमवार को लगभग चार प्रतिशत की तेजी थी।
इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर Bitcoin का प्राइस लगभग 63,600 डॉलर पर था। इससे पहले यह प्राइस लगभग 64,200 डॉलर तक गया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 1,690 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, XRP, Cardano और BNB के प्राइसेज बढ़े हैं। पिछले सप्ताह बिटकॉइन में लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। इसके पीछे Strategy का कुछ बिटकॉइन की बिक्री करना एक बड़ा कारण था। Strategy ने 26 मई से 31 मई के बीच 32 बिटकॉइन्स को लगभग 25 लाख डॉलर में बेचा था। इसके लिए इस अमेरिकी कंपनी को प्रति बिटकॉइन 77,135 डॉलर का औसत प्राइस मिला है। यह पिछले चार वर्षों में Strategy की ओर से बिटकॉइन की पहली बिक्री है। Strategy के पास आठ लाख से अधिक बिटकॉइन हैं। मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ने का भी मार्केट पर असर पड़ा था।
एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) के चेयरमैन, Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी जल्द ही बिटकॉइन की खरीदारी कर सकती है। इससे क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से ज्यादा का हाई बनाया था। इसके बाद से इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर बैन लगाया है। क्रिप्टो एक्सचेंज Nobitex पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद ईरान की सरकार और ब्लैकलिस्टेड सरकारी इंस्टीट्यूशंस को फंडिंग हासिल करने में मदद करने का आरोप है। हाल ही में Reuters की जांच में यह सामने आया था कि Nobitex के ईरान के सेंट्रल बैंक और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए लाखों डॉलर की ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करने में मदद की थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत