Vivo X Fold 6 में मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कंपनी का नया कस्टम यूजर इंटरफेस OriginOS 6 Fold होगा। नए यूजर इंटरफेस में Atomic Workbench फीचर शामिल होगा जिससे यूजर्स कई एंड्रॉयड ऐप्स को एक साथ एक्सेस कर सकेंगे

Vivo X Fold 6 में मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट

Photo Credit: Vivo

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 6 में MediaTek के साथ मिलकर डिवेलप किया गया नया चिपसेट होगा
  • इस स्मार्टफोन में 6,900 mAh की बैटरी हो सकती है
  • Vivo X Fold 6 को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 में MediaTek के साथ मिलकर डिवेलप किया गया नया चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,900 mAh की बैटरी हो सकती है। यह Vivo X Fold 5 की जगह लेगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि MediaTek Dimensity 9500 Super Edition के साथ पेश किया जाने वाला Vivo X Fold 6 पहला स्मार्टफोन होगा। यह चिपसेट स्टैंडर्ड MediaTek Dimensity 9500 से अलग बताया गया है। Boxiao ने कहा कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इस मोबाइल प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने के लिए Vivo और MediaTek ने लगभग दो वर्षों तक कोलेब्रेशन किया है। नए चिपसेट के NPU परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होने का दावा किया गया है। 

इस चिपसेट को विशेषतौर पर फोल्डेबल स्मार्टफोन के बड़े डिस्प्ले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स के लिए डिवेलप किया गया है। Vivo X Fold 6 को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कंपनी का नया कस्टम यूजर इंटरफेस OriginOS 6 Fold होगा। नए यूजर इंटरफेस में Atomic Workbench फीचर शामिल होगा जिससे यूजर्स कई एंड्रॉयड ऐप्स को एक साथ एक्सेस कर सकेंगे। यह Android 16 पर बेस्ड हो सकता है। Vivo X Fold 5 में Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 है। 

आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में नए AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। हाल ही में चीन के 3C प्लेटफॉर्म पर Vivo X Fold 6 की डुअल-सेल बैटरी (2,807 mAh + 3,863 mAh) के साथ लिस्टिंग हुई है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 6,900 mAh की हो सकती है।  इससे पहले यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस पर लिस्ट हुआ था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला Oppo Find N6 और Honor Magic V6 से होगा। Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी इस वर्ष फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »