Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत

Blackview PV1000 Max में 1000 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है।

Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत

Photo Credit: Walmart

Blackview PV1000 Max में 1000 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है।

ख़ास बातें
  • Blackview PV1000 Max में 1000 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है।
  • यह प्रोजेक्टर 4K@60fps डीकोडिंग को सपोर्ट करता है।
  • इसका प्रोजेक्शन साइज 40 इंच से लेकर 150 इंच तक है।
विज्ञापन

Blackview ने नया प्रोजेक्टर PV1000 Max लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ऑल-इन-वन स्मार्ट प्रोजेक्टर है जो घर में सिनेमा जैसा अनुभव दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह हाई ब्राइटनेस, फ्लेक्सिबल प्रोजेक्शन, स्मार्ट स्ट्रीमिंग, और रिच ऑडियो के साथ आता है। कहा गया है कि यह व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें कि इसे होम सिनेमा, गेमिंग, या आटडोर मूवी नाइट्स के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें 1000 ANSI ल्यूमेन की ब्राइनेस दी गई है। आइए जानते हैं विस्तार से इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Blackview PV1000 Max Price

Blackview PV1000 Max को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इसे अमेरिका में $299.99 (लगभग 28,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल शुरू हो चुकी है। प्रोजेक्टर Walmart, eBay जैसे रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।  

Blackview PV1000 Max Specifications

Blackview PV1000 Max में 1000 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है। यह प्रोजेक्टर 4K@60fps डीकोडिंग को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने HDR10/HLG सपोर्ट भी दिया है। प्रोजेक्टर 1500:1 कंट्रास्ट रेश्यो को सपोर्ट करता है। इसका प्रोजेक्शन साइज 40 इंच से लेकर 150 इंच तक है। यह कई तरह से इस्तेमाल हो सकता है। इसे लिविंग रूम, बेडरूम, अपार्टमेंट और आउटडोर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह VIDAA OS पर रन करता है। इसमें 1800 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस दिया गया है जिसमें Netflix, YouTube, Prime Video, Disney+ जैसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं। 

प्रोजेक्टर फास्ट स्टार्टअप के लिए डिजाइन किया गया है जिसके लिए इसमें Linux आधारित प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसमें लो-लेटेंसी गेमिंग, म्यूजिक शेयरिंग फीचर भी है। इसका खास फीचर इसका 360 डिग्री रोटेट करने वाला गिम्बल है। इसमें ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, स्क्रीन एलाइनमेंट जैसे फीचर हैं। प्रोजेक्टर में डुअल स्पीकर हैं जो 6W Dolby Audio से लैस किए गए हैं। इसमें MediaTek MT9660 चिपसेट लगा है। पोर्ट्स में HDMI 2.0, डुअल USB 2.0, और एक 3.5 mm ऑडियो जैक मिलता है। इसके अलावा डुअल बैंड वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, Miracast, और DLNA सपोर्ट भी दिया गया है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  2. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  3. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  4. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  5. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  6. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  8. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  9. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  10. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »