‘पेमेंट नेटवर्क के रूप में Bitcoin का नहीं है कोई भविष्‍य’

‘FTX’ के फाउंडर ने बिटकॉइन निर्माण में आने वाली हाई एनवायरनमेंटल कॉस्‍ट को लेकर भी इस क्रिप्‍टोकरेंसी की आलोचना की है।

‘पेमेंट नेटवर्क के रूप में Bitcoin का नहीं है कोई भविष्‍य’

गौरतलब है कि बिटकॉइन माइनिंग में बहुत ज्‍यादा बिजली की खपत होती है।

ख़ास बातें
  • FTX फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड ने यह बात कही है
  • इस‍ सिस्‍टम का विकल्‍प है ‘प्रूफ ऑफ स्‍टेक’ को बताया है
  • हाल के दिनों में बिटकॉइन की वैल्‍यू में काफी कमी आई है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी एक्‍सचेंज ‘FTX' के फाउंडर ने कहा है कि पेमेंट्स नेटवर्क के रूप में बिटकॉइन (bitcoin) का कोई भविष्य नहीं है। उन्‍होंने बिटकॉइन निर्माण में आने वाली हाई एनवायरनमेंटल कॉस्‍ट को लेकर भी इस क्रिप्‍टोकरेंसी की आलोचना की है। फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के आधार पर रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि बिटकॉइन माइनिंग में ‘प्रूफ ऑफ वर्क' नाम के प्रोसेस को इस्‍तेमाल किया जाता है। इस प्रोसेस में मुश्किल पहेलियों को हल करना होता है। यह प्रक्रिया कंप्‍यूटरों के जरिए पूरी होती है, जिसमें बहुत ज्‍यादा बिजली की खपत होती है। दुनियाभर के देश बिटकॉइन माइन‍िंग को सीमित करने या बैन करने के लिए कदम उठा रहे हैं, क्‍योंकि वह बिटकॉइन माइनिंग की वजह से बिजली की किल्‍लत से जूझ रहे हैं।  

इस‍ सिस्‍टम का विकल्‍प है ‘प्रूफ ऑफ स्‍टेक', जहां पार्टिसिपेंट्स टोकन खरीदकर नेटवर्क में शामिल हो सकते हैं। FTX फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड ने कहा है कि क्रिप्टो को पेमेंट्स नेटवर्क के रूप में डेवलप करने के लिए ‘प्रूफ ऑफ स्‍टेक' नेटवर्क की जरूरत होगी, क्‍योंकि वे सस्‍ते हैं और बिजली की कम खपत करते हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथीरियम का ब्‍लॉकचेन इस एनर्जी-इंटेंसिव नेटवर्क में जाने के लिए काम कर रही है। बैंकमैन-फ्राइड ने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा नहीं था कि बिटकॉइन को एक क्रिप्टोकरेंसी के रूप में जाना है। इसका भविष्य ‘एक असेट और स्‍टोर करने वाली वैल्‍यू जैसे-गोल्‍ड हो सकता है। 

बहरहाल, क्रिप्‍टोकरेंसी का मार्केट बीते कई दिनों से संघर्ष कर रहा है। बीते दिनों बिटकॉइन अपने सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया। सोमवार को क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में थोड़ी बेहतरी दिखाई दी। बिटकॉइन 2.88 फीसदी के मुनाफे के साथ शुरू हुई। कॉइनस्विच कुबेर पर इसकी कीमत 32,073 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) तक पहुंच गई। इंटरनेशनल एक्‍सचेंजों पर भी ऐसा ही देखने को मिला। बिनेंस पर BTC की वैल्‍यू में 2.82 फीसदी और कॉइनबेस पर 2.81 फीसदी की बढ़त देखी गई। BTC का ग्‍लोबल मूल्य वर्तमान में लगभग 30,404 डॉलर है।

वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर चलती हुई दिखाई दी। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर ने बताया कि 3.32 फीसदी तक की बढ़त हासिल करने के बाद भारत में ETH की कीमत 2,193 डॉलर (करीब 1.70 लाख रुपये) पर पहुंच गई है। 

वहीं बात करें FTX की, उसे बैंकमैन फ्राइड ने 2019 में लॉन्‍च किया था। फरवरी में फंडिंग राउंड के दौरान इसकी वैल्‍यू 32 बिलियन डॉलर थी। फोर्ब्स के अनुसार, बैंकमैन-फ्राइड के पास खुद 21 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, cryptocurency, Bitcoin, FTX, Ether
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »