• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर

10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर

फोन पर 3 हजार रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट आ गया है।

10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Realme

Realme का धांसू फोन Realme Narzo Power 5G सबसे बड़ी 10001 mAh बैटरी के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • फोन पर 3 हजार रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट आ गया है।
  • Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन

Realme का धांसू फोन Realme Narzo Power 5G सबसे बड़ी 10001 mAh बैटरी के साथ आता है। फोन लॉन्च के समय से ही पॉपुलर रहा है। रियलमी ने इसे मार्च 2026 में लॉन्च किया था। अब इस पर भारी छूट मिल रही है। Flipkart पर फोन को एमआरपी से 31% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Realme Narzo Power 5G में 50MP कैमरा सेटअप दिया है। आइए जानते हैं Realme Narzo Power 5G पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Realme Narzo Power 5G Price Discount Offer

Realme Narzo Power 5G को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 35,999 रुपये में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इसे 27999 रुपये में लिस्ट किया गया था। लेकिन अब फोन को डिस्काउंट के साथ 24991 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर 3 हजार रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट आ गया है। ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक डिस्काउंट भी कंपनी ने दिया है। 

Realme Narzo Power 5G Bank Offer Discount

Realme Narzo Power 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 1250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 4258 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 23741 रुपये रह जाती है। 

Realme Narzo Power 5G specifications

Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Mali G615 MC2 GPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें HyperVision+ AI चिप दी गई है जो 90fps BGMI गेमिंग का सपोर्ट देती है और पावर कंजम्प्शन कम करने में मदद करती है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 14GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दिया गया है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर और 2 axis OIS के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। realme NARZO Power 5G में 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी बताया है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 4 साल बाद भी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »