• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp के 95 प्रतिशत यूजर्स को ऑनलाइन बिजनेस के जरिए मिलते हैं स्पैम कॉल्स और मैसेज

WhatsApp के 95 प्रतिशत यूजर्स को ऑनलाइन बिजनेस के जरिए मिलते हैं स्पैम कॉल्स और मैसेज

इस सर्वे में शामिल वॉट्सऐप के लगभग 41 प्रतिशत यूजर्स का दावा था कि उन्हें चार या इससे अधिक स्पैम मैसेज मिलते हैं

WhatsApp के 95 प्रतिशत यूजर्स को ऑनलाइन बिजनेस के जरिए मिलते हैं स्पैम कॉल्स और मैसेज

वॉट्सऐप के यूजर्स में से अधिकतर के पास इस तरह के मैसेज को ब्लॉक करने के टूल्स मौजूद हैं

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप यूजर्स को Facebook या Instagram के जरिए भी ऐसे मैसेज मिल रहे हैं
  • इस सर्वे में शामिल अधिकतर यूजर्स ने स्पैम मैसेज मिलने का दावा किया है
  • मोबाइल सब्सक्राइबर्स के एक सर्वे में भी इस तरह की शिकायत की गई थी
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस WhatsApp के भारत में यूजर्स का कहना है कि उन्हें मिलने वाले स्पैम मैसेज और कॉल्स की संख्या बढ़ी है। WhatsApp के यूजर्स के सर्वे में लगभग 76 प्रतिशत ने बताया है कि उन्हें WhatsApp बिजनेस एकाउंट्स के साथ बातचीत और Facebook या Instagram पर उनकी एक्टिविटी के कारण मिलने वाले इस तरह के मैसेज और कॉल्स बढ़ गए हैं। 

ऑनलाइन सर्वे फर्म LocalCircles की ओर से 1 से 20 फरवरी के बीच किए गए इस सर्वे में लगभग 95 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स ने बताया कि उन्हें प्रत्येक दिन एक या इससे अधिक स्पैम मैसेज मिलते हैं। इनमें से लगभग 41 प्रतिशत का दावा था कि उन्हें चार या इससे अधिक स्पैम मैसेज मिलते हैं। वॉट्सऐप का मालिकाना हक रखने वाली Meta से इस बारे में संपर्क करने पर उसके प्रवक्ता ने कहा कि वॉट्सऐप के पास ऐसे सिस्टम हैं जिनसे इस तरह के मैसेज भेजने वाले बिजनेस को यूजर्स से फीडबैक मिलने के बाद सस्पेंड कर दिया जाता है। उनका कहना था कि अगर किसी बिजनेस को अधिक नेगेटिव फीडबैक मिलता है तो उसका वॉट्सऐप से एक्सेस कम या हटाया जा सकता है। 

LocalCircles ने कहा कि सर्वे के निष्कर्ष से पता चलता है कि वॉट्सऐप के यूजर्स में से अधिकतर के पास इस तरह के मैसेज को ब्लॉक करने के टूल्स मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद स्पैम मैसेज मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि ऐसे मैसेज भेजने वाले अपने नंबर्स बदल रहे हैं या उनकी संख्या बहुत अधिक है। 

हाल ही में LocalCircles के अन्य सर्वे में बताया गया था कि 16 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को प्रति दिन 6-10 स्पैम कॉल्स मिलती हैं, जबकि लगभग पांच प्रतिशत के लिए यह संख्या प्रति दिन 10 कॉल्स से अधिक की है। यह सर्वे 5 जनवरी से 5 फरवरी के बीच किया गया था। इसमें 342 जिलों के लोगों से 56,000 से अधिक उत्तर मिले थे। इस सर्वे के प्रत्येक प्रश्न के लिए उत्तरों की संख्या अलग थी। सर्वे में शामिल मोबाइल सब्सक्राइबर्स में से 66 प्रतिशत ने बताया था कि उन्हें प्रति दिन तीन या इससे अधिक स्पैम कॉल्स मिलती हैं। इनमें से 96 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स ने कहा था कि उन्हें प्रति दिन कम से कम एक ऐसी कॉल प्राप्त होती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Online, Message, WhatsApp, Users, Market, Spam, Calls, Meta, Survey, Instagram, Report
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »