Spam

Spam - ख़बरें

  • Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
    Gmail भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाली ईमेल सर्विस है। कई जगहों पर सर्विस के लिए अपनी ईमेल आईडी दर्ज करने के चलते आपका ईमेल बहुत से लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में यह संभावना बनी रहती है कि कोई भी आपको ईमेल कर सकता है। अगर आप अंजान संपर्कों से आने वाले ईमेल से परेशान हो गए हैं तो आप उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं और आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
  • WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
    WhatsApp Android के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में ऑर्गनाइज करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करने में मदद करेगा। यूजर्स 24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में शिफ्ट कर सकेंगे, जिससे मेन चैट लिस्ट ज्यादा क्लीन रहेगी। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • स्पैम कॉल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरकीब का करें उपयोग
    रोजाना आने वाले स्पैम कॉल्स से हर कोई परेशान होता है, क्योंकि ये स्पैम कॉल बेवक्त आते हैं और काम के बीच या आराम के बीच डिस्टर्ब कर रहते हैं। हर स्पैम कॉल के नंबर को ब्लॉक करने के बाद भी कई अन्य नंबरों से भी कॉल्स आते हैं। अगर आप भी लगातार आने वाले स्पैम कॉल्स से परेशान हो गए हैं तो आज हम आपको एक ऐसी तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
  • 71 बिलियन स्पैम कॉल के बाद अब Airtel का मैसेजिंग पर फोकस, Google के साथ मिलाया हाथ
    Bharti Airtel और Google ने भारत में सुरक्षित RCS मैसेजिंग अनुभव देने के लिए सहयोग की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल में Airtel की नेटवर्क इंटेलिजेंस को Google के RCS प्लेटफॉर्म और स्पैम प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। इससे मैसेज सेंडर की पहचान वैलिडेशन, DND प्राथमिकताओं का पालन, स्पैम बिजनेस मैसेज ब्लॉकिंग और मैलिशियस लिंक फिल्टरिंग जैसे रियल टाइम सुरक्षा उपाय लागू होंगे। Airtel का दावा है कि उसने अब तक 71 बिलियन स्पैम कॉल और 2.9 बिलियन स्पैम SMS ब्लॉक किए हैं। नई सर्विस Google Messages ऐप के जरिए उपलब्ध होगी।
  • ChatGPT को बनाएं फोन का सिक्योरिटी गार्ड! चुटकी में पता लगाएगा स्कैम, जानें हिडन फीचर
    ChatGPT में एक ऐसा ऐप छुपा है जो आपके डिवाइस के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम कर सकता है। यह फीचर Malwarebytes के नाम से आता है। आपको बता दें कि Malwarebytes मालवेयर का पता लगाने और उसे हटाने के लिए सबसे भरोसेमंद सॉफ्टवेयर माना जाता है। अच्छी खबर यह है कि अब यह ऐप आपको ChatGPT में भी मिलता है।
  • स्कैम कॉल पर होगी बड़ी कार्रवाई, AI रखेगा नजर, TRAI का बड़ा कदम
    TRAI ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसमें टेलीकॉम कंपनियों के जरिए लगाए गए AI बेस्ड सॉल्यूशंस से स्पैम कॉल और मैसेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे अगर कोई शिकायत नहीं होती है तो भी मोबाइल नंबर कनेक्शन काट दिया जाएगा। वर्तमान में टेलीकॉम कंपनियां किसी स्पैमर के खिलाफ कार्रवाई तब शुरू करती हैं जब उन्हें 10 दिनों के अंदर 5 अलग-अलग शिकायतें मिलती हैं।
  • भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
    Truecaller की 2025 इंडिया इनसाइट्स रिपोर्ट India’s Spam Shield में खुलासा हुआ है कि भारतीयों को बीते साल 4 हजार करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल आए। वहीं इसी अवधि में यूजर्स द्वारा करीबन 1,189 करोड़ स्पैम कॉल को ब्लॉक किया गया। 2025 में 770 करोड़ फ्रॉड कॉल का पता लगाया गया। इस दौरान औसत स्पैम कॉल अवधि 1.8 मिनट की थी। इस अवधि में करीबन 12,903 करोड़ स्पैम मैसेज का पता लगाया गया।
  • OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
    Airtel ने OTP आधारित बैंकिंग फ्रॉड से निपटने के लिए नया AI Fraud Alert सिस्टम पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर नेटवर्क लेवल पर काम करता है और संभावित जोखिम वाली कॉल के दौरान ग्राहक को रियल टाइम अलर्ट देता है। अगर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP संदिग्ध स्थिति में डिटेक्ट होता है, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी। Airtel का दावा है कि इस AI आधारित समाधान को व्यापक ट्रायल में परखा गया है। फिलहाल यह फीचर हरियाणा में लाइव है और अगले दो हफ्तों में देशभर में रोलआउट किया जाएगा।
  • WhatsApp पर 96% यूजर्स रोज करते हैं स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना, सर्वे में हुआ खुलासा
    WhatsApp पर लगभग हर यूजर स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना करता है। अब LocalCircles के नए सर्वे में सामने आया है कि 96 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स को रोजाना परेशान करने वाले या प्रमोशनल मैसेज प्राप्त होते हैं। वॉट्सऐप पर यूजर्स की प्राइवेसी, डाटा के गलत इस्तेमाल और स्पैम की संभावना बढ़ती है। सर्वे में भारत के 324 जिलों के 42 हजार से ज्यादा वॉट्सऐप यूजर्स से रिस्पॉन्स लिए गए हैं।
  • स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो ऐसे मिलेगा छुटकारा, निजी जानकारी और पैसों की होगी सुरक्षा
    स्पैम कॉल्स से सभी को बहुत परेशानी होती है, क्योंकि इनसे वित्तीय नुकसान की संभावना रहती है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें लोगों को पैसों का चूना लगाया जाता है। स्पैम कॉल कभी भी आ जाते हैं और इससे बार-बार फोन उठाकर चेक करने की जरूरत पड़ती है। कई बार तो स्पैम कॉल्स ऑफिस के समय और रात में भी आ आते हैं।
  • अगर फोन पर नहीं मिल रहा OTP तो ऐसे करें सर्च
    कई बार ऐसा होता है कि आप लॉगिन करने के प्रयास कर रहे होते हैं या फिर ट्रांजेक्शन कर रहे होते हैं और ओटीपी आता ही नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो यह लेख आपके काम आने वाला है, क्योंकि कई बार मैसेज या ओटीपी स्पैम में चले जाता है और इनबॉक्स में नजर नहीं आता है। ऐसे में आपको स्पैम में जाकर उस मैसेज या ओटीपी को सर्च करना है।
  • स्कैमर नहीं लूट सकेंगे आपका पैसा! Google ने शुरू किया इन-कॉल स्पैम प्रोटेक्शन फीचर, ऐसे करता है काम
    गूगल ने अपना इन-कॉल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर लॉन्च किया है जिसके लिए कंपनी ने फिनटेक ऐप्स और बैंकों के साथ भागीदारी की है। नए फीचर के तहत यूजर को इन-कॉल अलर्ट भेजा जाता है जो बताता है कि आने वाला कॉल कहीं फ्रॉड तो नहीं। यह फाइनेंशियल ऐप के इस्तेमाल के दौरान रियल टाइम अलर्ट भेजता है। साथ ही यूजर को ऑप्शन देता है कि वह कॉल को खत्म कर दे और फाइनेंशियल ऐप की स्क्रीन शेयरिंग उसी समय रोक दे।
  • Google जल्द ही ला रहा स्पैम से बचाव करने वाला फीचर, जानें सबकुछ
    Google का आगामी फीचर किसी यूजर के कॉल के दौरान, किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करने और उसी दौरान किसी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन ऐप खुला होने पर चेतावनी दिखाएगा। Google कॉल के लिए एक रीयल-टाइम स्कैम डिटेक्शन टूल भी पेश कर रहा है। यह फीचर पिक्सल यूजर्स को संदिग्ध व्यवहार के बारे में चेतावनी देगा, जिसमें ऑडियो, ट्रांसक्रिप्ट रिकॉर्ड नहीं होगा और न ही गूगल के साथ डाटा शेयर किया जाएगा।
  • भारत में Google Pixel में आया धांसू AI फीचर, चुटकी में पकड़ेगा स्कैम और फ्रॉड कॉल
    Google ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में भारत के अंदर स्पैम डिटेक्शन फीचर की घोषणा की है। यह कंपनी के Gemini Nano की मदद से काम करेगा। बढ़ते स्कैम खतरे को देखते हुए कंपनी ने यह नया फीचर शुरू किया है जो डिवाइस के अंदर ही रियल टाइम में कॉल्स और मैसेजेस को स्कैन करेगा कि वह कहीं कोई स्पैम तो नहीं! कंपनी ने Safe and Trusted AI इवेंट के दौरान इस नए फीचर की घोषणा की।
  • Google का दावा: लाखों रुपये वाले iPhone से ज्यादा सुरक्षित हैं Android स्मार्टफोन!
    Google ने साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान YouGov के साथ साझेदारी में एक सर्वे किया। स्पैम और स्कैम टेक्स्ट को लेकर कंपनी ने जो आंकड़े इकट्ठे किए हैं वो हैरान करने वाले हैं। सर्वे आधारित आंकड़ों के अनुसार रिपोर्ट में पाया गया है कि iPhone के मुकाबले एंड्रॉयड यूजर्स को स्कैम टेक्स्ट मैसेज रिसीव होने की संभावना 58 प्रतिशत कम थी। वहीं, पिक्सल यूजर्स में यह संभावना 96% कम पाई गई।

Spam - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »