इस AI फील्ड में भारत का दमखम, इंडेक्स में बड़े मार्जिन से टॉप पर!
EY की 2025 Work Reimagined Survey के मुताबिक, भारत वर्कप्लेस पर AI अपनाने के मामले में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 62 प्रतिशत कर्मचारी अपने काम में रेगुलर तौर पर Generative AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, 90 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स और 86 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि AI से प्रोडक्टिविटी बेहतर हुई है। AI Advantage Index में भारत को 53 स्कोर मिला है, जो ग्लोबल एवरेज से काफी ज्यादा है। हालांकि, AI स्किल ट्रेनिंग में अभी निवेश सीमित बताया गया है।