Leak

Leak - ख़बरें

  • HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
    HMD Rise 4G की कथित मार्केटिंग तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिससे भारत में इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। तस्वीर में फोन का ब्लू कलर डिजाइन और पीछे AI Camera की ब्रांडिंग दिखाई दे रही है। इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए HMD Arc 2 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। Arc 2 में 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले, Unisoc T603 प्रोसेसर, 13MP रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है। हालांकि, HMD Rise 4G के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
  • लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
    दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स की निजी जानकारी से जुड़े 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड्स दो असुरक्षित डेटाबेस में ऑनलाइन खुले मिले हैं। इनमें यूजरनेम, पासवर्ड, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, सरकारी पहचान नंबर और दूसरे संवेदनशील दस्तावेज शामिल हैं। एक डेटाबेस में करीब 2 अरब लॉगिन रिकॉर्ड मिले, जबकि दूसरे में 1.64 अरब दस्तावेज थे। इनमें बड़ी संख्या में चीन से जुड़े पहचान नंबर और फोन नंबर शामिल हैं। रिसर्चर्स ने दोनों डेटाबेस का पता लगाया और उनकी सार्वजनिक पहुंच बंद कराई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने अलग-अलग यूजर्स प्रभावित हुए या किसी ने डेटा डाउनलोड किया था।
  • 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Vivo S70 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। टिप्सटर डेब्यान रॉय के मुताबिक, फोन में 200MP का मेन कैमरा, 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसकी खासियत 200mm External Teleconverter सपोर्ट होगा। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले और 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।
  • iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
    iPhone 20 Pro को लेकर एक के बाद एक लीक सामने आ रहे हैं। फोन को लेकर अभी तक आई जानकारी बताती है कि इसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जो इसे एक प्रीमियम लुक देगा। फोन में डिस्प्ले और रियर साइड में ग्लास की पेअरिंग मिल सकती है। जबकि फ्रेम मेटल का हो सकता है।
  • 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
    Honor एक नए X-Series स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 13,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है। लीक के मुताबिक, फोन में करीब 6.96 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने इस फोन से जुड़ी जानकारी शेयर की है। कंपनी इसे चीनी नववर्ष से पहले पेश कर सकती है। हालांकि, अभी फोन का नाम, प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड सामने नहीं आई है। इसके अलावा Honor Power 3 और एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है, जिनमें बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
    OnePlus Turbo 7 Pro लॉन्च से पहले चर्चा में है। फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PYP110 के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में 100W चार्जिंग अडैप्टर का जिक्र है, जिससे फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने का संकेत मिला है। इससे पहले सामने आई लीक्स में इसमें 9,000mAh से बड़ी बैटरी, 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 200MP मेन कैमरा मिलने की बात कही गई थी। इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000mAh बैटरी होने का भी दावा है। OnePlus ने अभी फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
    iPhone 20 Pro को कंपनी अपने सबसे स्पेशल आईफोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। अगले साल Apple अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी iPhone 20 Pro को भी पेश कर सकती है। अब टिप्स्टर Ice Universe ने फोन के फीचर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
  • 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    Honor एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसकी Typical Capacity करीब 13,500mAh हो सकती है। फिलहाल फोन के नाम, चार्जिंग स्पीड और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Honor इससे पहले भी 10,000mAh और 11,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
  • HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
    HMD 2320 Flip 4G कंपनी का अगला फ्लिप फोन हो सकता है। फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बाहरी तरफ इसमें 1.77 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के अंदर बेसिक कैमरा 0.3MP रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। HMD 2320 Flip 4G में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T127 चिपसेट आ सकता है। चार्जिंग के लिए फोन USB-C पोर्ट के साथ आ सकता है।
  • Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
    Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की इस बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा Redmi 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर भी काम कर रहा है, जिसे अगले साल मास प्रोडक्शन में लाया जा सकता है। एक टिप्स्टर ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि, अभी 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का नाम, कीमत और लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।
  • Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
    Vivo अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। लीक के मुताबिक, कंपनी 11,970mAh रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी को मास प्रोडक्शन तक पहुंचा चुकी है। इसके अलावा Vivo इससे भी बड़ी बैटरी पर काम कर रहा है, जिसे बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल फोन और iQOO के 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन का भी जिक्र है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
    Vivo S70 में 6.59 इंच बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक फ्लैट OLED पैनल होगा जिसमें LTPS फीचर भी मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की बात कही गई है।
  • Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
    Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
    Samsung Galaxy S27 Ultra में 5,534mAh बैटरी बताई गई है जिसे कंपनी 5700mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है। Galaxy S27 Pro बैटरी कैपिसिटी 5,087mAh रेट की गई है। इसे कंपनी 5200mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग आने की बातें हो रही हैं।
  • SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों का डाटा ऑनलाइन डार्क वेब पर लीक हो गया है। बैंक ने खुद एक साइबर अटैक की घटना के बारे में बताया कि 16 अक्टूबर को थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर डिफेंस साइबर एजेंसी और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-in) से लीक को लेकर अलर्ट मिले थे। बैंक ने तुरंत अपने साइबर इंसिडेंट रिस्पॉन्स और रोकथाम प्रोटोकॉल को एक्टिव कर दिया।

Leak - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »