नए एंड्रॉयड ऐप से अब कॉल ड्रॉप का पता लगाना हुआ आसान

नए एंड्रॉयड ऐप से अब कॉल ड्रॉप का पता लगाना हुआ आसान
विज्ञापन
क्या आपको भी हर रोज कॉल ड्रॉप की समस्या झेलनी पड़ रही है? लेकिन आपको पता नहीं है कि कॉल ड्रॉप (आपके या सामने वाले) आखिर किस टेलीकॉम ऑपरेटर की वजह से हो रही है? नेटवर्क से जुड़ी कॉल ड्रॉप की इस समस्या को सुलझाने के इरादे से पुणे की ऑप्टिनो मोबिटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने कॉल ड्रॉप मैनेजमेंट के लिए एक एंड्रॉयड ऐप लॉन्च किया है। पुणे की इस कंपनी को इससे पहले प्रीपेड बिल ट्रैकर ऐप 'स्मार्टब्रो' और 'एसएमएस ब्लॉकर' के लिए एमआईटी अवॉर्ड विनिंग स्पैम ब्लॉकर ऐप के सम्मान से नवाजा जा चुका है।

स्मार्टब्रो रेंज कॉल ड्रॉप अलर्ट नाम का यह ऐप यूजर को पहले ही नेटवर्क क्वालिटी के कम और कॉल ड्रॉप की आशंका के बारे में बता देता है। प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर के साथ-साथ यह ऐप डुअल सिम स्मार्टफोन में भी काम करता है। कॉल ड्रॉप की सारी जानकारी के साथ-साथ यह दिनभर में फोन से किये जाने वाले और रिसीव किये गए कॉल का भी रिकॉर्ड रखता है।

कंपनी के संस्थापक और सीईओ सागर बेदमुथा ने गैजेट 360 के साथ बातचीत में बताया, ''लोगों को पता ही नहीं चलता कि असल में उनकी कॉल ड्रॉप हुई थी। अगर उनकी कॉल ड्रॉप होती भी है तो उनके पास अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइर को इसकी शिकायत करने का कोई तरीका नहीं होता। हमने नेटवर्क और इस ऐप को लेकर बहुत सारा विश्लेषण किया है। और इससे हम यूजर को खराब नेटवर्क व खराब आवाज, कॉल ड्रॉप होने की संभावना के बारे में पहले ही सूचित कर सकते हैं।  ''

बेदमुथा के मुताबिक, इस ऐप को बनाने का आइडिया उन्हें गूगल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन आनंदन ने दिया। उन्हें हमें कुछ जरूरी बातें बताई, इसके बाद हमें लगा कि यह एक बहुत अच्छा आइडिया है और हमें इस तरह का ऐप बनाना चाहिए। हमें इस ऐप को बनाने में आने वाली चुनौतियों के बारे में पता था। लेकिन इस पर काम करना भी बेहद एक्साइटिंग था।

इससे पहले, ऑप्टिनो ने एक प्रीपेड बिल ट्रैकर ऐप लॉन्च किया था, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि बिना विज्ञापन और प्रचार के ही इस ऐप को 50,000 से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। कॉल ड्रॉप के लिए एक अलग ऐप इसलिए बनाया गया क्योंकि यह सिर्फ प्रीपेड यूजर के लिए ना होकर देशभर के एंड्रॉयड यूजर के लिए है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए इस स्टार्टअप कंपनी की योजना ऐप को यूजर के मुताबिक इस तरह तैयार करना है जिससे वो कॉल ड्रॉप की शिकायत टेलीकॉम ऑपरेटन को ऑटोमैटिकली या सेमी-ऑटोमैटिकली कर सकें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »