• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • प्रीपेड नंबर के बैलेंस पर रखनी है हर पल नज़र, यह एंड्रॉयड ऐप है आपके लिए

प्रीपेड नंबर के बैलेंस पर रखनी है हर पल नज़र, यह एंड्रॉयड ऐप है आपके लिए

प्रीपेड नंबर के बैलेंस पर रखनी है हर पल नज़र, यह एंड्रॉयड ऐप है आपके लिए
विज्ञापन
पुणे स्थित मोबाइल ऐप स्टार्टअप कंपनी ऑप्टिनो मोबीटेक प्राइवेट लिमिटेड ने नया ऐप स्मार्टब्रो रिलीज किया है। इस ऐप की मदद से प्रीपेड यूज़र पोस्टपेड नंबर जैसी बिलिंग सुविधा पा सकते हैं। यह ऐप फोन डायलर पर बैलेंस भी बताता रहता है। इस ऐप को फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार की रेटिंग मिली है। यह चार भाषाओं को सपोर्ट करता है- हिंदी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी। ध्यान रहे कि इस कंपनी ने एमआईटी द्वारा पुरस्कृत एसएमएस ब्लॉकर ऐप को बनाया था।

स्मार्टब्रो ऐप निवेशकों का भी ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। इसका समर्थन गूगल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन आनंदन ने किया है और इसे 'बिल्ट फॉर इंडिया' का तमगा दिया है।
 
smarbro app body

पेडिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह ऐप यूज़र को इंटरनेट डेटा पैक खत्म होने से तीन घंटे पहले सूचित करता है। कोशिश यही है कि यूज़र को समय से पहले जानकारी रहे ताकि इंटरनेट के चक्कर में झटपट बैलेंस ना खत्म हो जाए। यह ऐप यूज़र को हर ऐप द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे डेटा की भी जानकारी देता है। जानकारी ऐप के आधार पर और दैनिक आधार पर दी जाती है।

स्मार्टब्रो को फिलहाल हिंदी, मराठी और गुजराती में उपलब्ध कराया गया है। आने वाले दिनों में और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मुहैया कराई जाएगी।
 
optinno team body

गैजेट्स 360 से फोन पर बातचीत में कंपनी के संस्थापक और सीईओ सागर बेदमुथा ने कहा, ''इस तरह के प्रोडक्ट आम यूज़र को और सशक्त करने का काम करते हैं। यह किसी गेम या इंटरटेनमेंट ऐप की तरह नहीं है। इसे यूज़र को काम की जानकारी देने के लिए बनाया गया है।'' उनका मानना है कि यह ऐप कंपनी के पिछले ऐप से ज्यादा सफल रहेगा।

कंपनी का कहना है कि ऐप को यूज़र से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने एक यूज़र के साथ हुए वाकये का भी ज़िक्र किया। एक यूज़र की शिकायत थी कि उसके टेलीकॉम ऑपरेटर ने बिना किसी वजह से 210 रुपये बैलेंस के काट लिए। यूज़र इस ने ऐप की मदद से यह साबित करने में कामयाब रहा कि कंपनी से गलती हुई है। अंत में कंपनी को पैसे वापस लौटाने पड़े।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »