रूस ने Telegram और WhatsApp कॉल्स को किया बैन, जानें वजह

जून में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत सरकार-निर्मित Max मैसेंजर को राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया जाएगा।

रूस ने Telegram और WhatsApp कॉल्स को किया बैन, जानें वजह

Photo Credit: Unsplash/ Daniel Blasco

सरकारी योजना के तहत विदेशी मैसेंजर पर कार्रवाई

ख़ास बातें
  • रूस ने Telegram और WhatsApp कॉल्स पर आंशिक बैन लगाया
  • सरकारी योजना के तहत विदेशी मैसेंजर पर कार्रवाई
  • हाल ही में एक नया सरकारी मैसेंजर Max हुआ था लॉन्च
विज्ञापन

रूस ने Telegram और WhatsApp पर वॉइस और वीडियो कॉल्स को आंशिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। देश के टेलीकम्युनिकेशन रेगुलेटर रोसकोमनाडजोर (Roskomnadzor) ने दावा किया कि इन ऐप्स का इस्तेमाल धोखाधड़ी, वसूली और आतंकी एक्टिविटीज में बढ़ रहा है। यह कदम रूस की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पश्चिमी मैसेंजर सर्विसेज को हटाकर घरेलू ऑप्शन अपनाए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने मैक्स नाम का स्टेट-डेवलप्ड मैसेंजर लॉन्च किया है, जिसे सरकारी सर्विसेज के साथ इंटीग्रेट किया गया है। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म नागरिकों पर मॉनिटरिंग बढ़ाने का जरिया बन सकता है।

द कीव इंडिपेंडेट की रिपोर्ट के मुताबिक, रोसकोमनाडजोर ने दावा किया कि WhatsApp और Telegram रूस में धोखाधड़ी, पैसों की वसूली और नागरिकों को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के प्रमुख जरिया बन गए हैं। ऐसे में रेगुलेटर ने इन ऐप्स से वॉइस और वीडियो कॉल्ड को प्रतिबंधित करना शुरू कर दिया है।

इस प्रतिबंध की सिफारिश कथित तौर पर पहले ही देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा कर दी गई थी। ऑपरेटरों ने बढ़ती इक्विपमेंट लागत, मेंटेनेंस खर्च, मोबाइल डेटा ट्रैफिक में उछाल और संदिग्ध एक्टिविटीज को ब्लॉक न करने की स्थिति में कानूनी जिम्मेदारी को लेकर चिंता जताई थी।

जून में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत सरकार-निर्मित Max मैसेंजर को राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म सरकारी सर्विसेज के साथ इंटीग्रेटेड होगा। हालांकि, ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स का कहना है कि इसका इस्तेमाल नागरिकों पर नजर रखने के लिए किया जा सकता है।

पिछले कुछ हफ्तों में रूसी प्रशासन ने इंटरनेट शटडाउन और स्लोडाउन की कार्रवाई तेज कर दी है, ताकि यूक्रेनी ड्रोन के नेविगेशन को बाधित किया जा सके। अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि ऐसे समय पर वायर्ड इंटरनेट, वाई-फाई, ऑफलाइन मैप्स और कैश पेमेंट का इस्तेमाल करें।

रूस ने किन ऐप्स पर कॉलिंग प्रतिबंध लगाया है?

रूस ने Telegram और WhatsApp पर वॉइस व वीडियो कॉल्स को आंशिक रूप से प्रतिबंधित किया है।

यह प्रतिबंध कब से लागू हुआ है?

यह प्रतिबंध 13 अगस्त 2025 को लागू किया गया।

रूस ने यह कदम क्यों उठाया?

सरकार का कहना है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल धोखाधड़ी, वसूली और सुरक्षा-खतरों में बढ़ रहा है।

क्या रूस में WhatsApp को चरमपंथी संगठन घोषित किया गया है?

हां, WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को रूस में चरमपंथी संगठन घोषित किया गया है।

रूस का नया सरकारी मैसेंजर क्या है?

रूस ने "Max" नामक नया सरकारी मैसेंजर लॉन्च किया है, जो सरकारी सेवाओं से जुड़ा है।

क्या रूस में VPN का इस्तेमाल होता है?

हां, नागरिक VPN का इस्तेमाल कर विदेशी प्लेटफॉर्म और ब्लॉक सर्विसेज तक पहुंचते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Russia, WhatsApp, Telegram, Whatsapp ban, Telegram Ban, Meta
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »