India

India - ख़बरें

  • Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
    Vivo V80 FE में MediaTek MT 6878 चिपसेट दिया गया है। यहां पर ऑक्टाकोर चिपसेट मेंशन किया गया है यह MediaTek का Dimensity 7400-Turbo होने का खुलासा करता है। इसके 4 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि 4 अन्य कोर 2.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन के अंदर 8GB रैम दी गई है।
  • Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
    Mivi One 5G को कंपनी ने हाल ही में मार्केट के अंदर पेश किया था। यह फोन कंपनी के अफॉर्डेबल 5G फोन के तौर पर आता है। Mivi One 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा है और यह डुअल कैमरा से लैस होकर आता है।
  • न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
    Portronics ने भारत में अपना नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger Zyron लॉन्च किया है। यह चार्जर 25W तक Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट करता है और खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें Magnetic Charging Pad के साथ AC Vent Mount और अलग से डेस्क स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर इसे कार में लगाने के अलावा घर या ऑफिस में डेस्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPhone 12 से iPhone 17 Series तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
    Oppo K14x 5G को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन कंपनी का पॉपुलर हैंडसेट रहा है जिसे अब भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन Dimensity 6300 चिप से लैस होकर आता है। फोन में बड़ी बैटरी लगी है जो 6500mAh की है। इस फोन में कंपनी ने AI फीचर्स भी दिए हैं।
  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
    Zomato ने ग्राहकों के लिए Limitless Delivery नाम की नई सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से यूजर्स अब अपने शहर में 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल इस सुविधा को दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में शुरू किया है। इस फीचर के जरिए ग्राहक अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकेंगे, जो पहले दूरी की वजह से उनके डिलीवरी एड्रेस पर उपलब्ध नहीं होते थे। इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
  • BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
    Krafton India ने अपने नए गेम BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह गेम 10 दिसंबर को लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी 20 नवंबर से 24 नवंबर तक Closed Beta Testing आयोजित करेगी। इसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के चुनिंदा गेमर्स को गेम खेलने का मौका मिलेगा। BGMI Air को कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। कंपनी के मुताबिक, Google Play पर गेम के लिए 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
  • 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
    Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इन तीनों फोन को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
  • फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
    LG Electronics ने भारत में अपने Smart TV यूजर्स के लिए LG Channels पर नया कंटेंट जोड़ा है। कंपनी ने NH Studioz, Eros Innovation और PEN Music के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत यूजर्स को बॉलीवुड फिल्मों, म्यूजिक और क्षेत्रीय मनोरंजन से जुड़े नए चैनल देखने को मिलेंगे। इस एक्सपेंशन के बाद भारत में LG Channels पर 170 से ज्यादा फ्री चैनल उपलब्ध हो गए हैं। इनमें मूवी, एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, न्यूज, लाइफस्टाइल और धार्मिक कंटेंट शामिल हैं। यूजर्स को इन चैनलों को देखने के लिए अलग से कोई मासिक सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा।
  • Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
    Samsung Galaxy S25 FE 5G को Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 44,999 रुपये है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये था। SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये रह जाती है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। यह डील Jet Black और Navy कलर ऑप्शन में लिमिटेड स्टॉक के साथ उपलब्ध है।
  • चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Lock 5 लॉन्च किया है। इस स्मार्ट डोर लॉक में फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC कार्ड, Bluetooth, पासवर्ड और मैकेनिकल चाबी से दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक लॉकिंग फीचर दिया गया है, जो दरवाजा बंद होते ही लॉक लगा देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका फिंगरप्रिंट सेंसर 0.7 सेकंड से कम समय में पहचान कर सकता है। पावर के लिए इसमें 8 AA बैटरी दी गई हैं, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 महीने चल सकती हैं। बैटरी खत्म होने पर USB Type-C पोर्ट से पावर दी जा सकती है।
  • Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
    Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं।
  • Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
    Poco M8 Power 5G को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन 1000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है जो कि चुनिंदा बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप इसके साथ पुराना फोन भी देते हैं तो 2000 रुपये और सस्ता इसे खरीद सकते हैं।
  • Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
    Moto g37 5G को Amazon Great Indian Sale में धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी आमतौर पर एमआरपी 24,999 रुपये में लिस्ट करती है। लेकिन वर्तमान में इसे 42% डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। फोन पर लिमिटिड टाइम डील और इसकी प्रभावी कीमत 14,499 रुपये बताई गई है। लेकिन अगर आप एक बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो एक्स्ट्रा बचत भी हो सकती है।
  • Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    Vivo T6 Lite 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। Vivo T6 Lite 5G को हाल ही में भारत का BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है।

India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »