• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • क्रिप्टो सेगमेंट से दूरी बना रहे फेसबुक और इंस्टाग्राम, नहीं मिलेगा NFT सपोर्ट

क्रिप्टो सेगमेंट से दूरी बना रहे फेसबुक और इंस्टाग्राम, नहीं मिलेगा NFT सपोर्ट

NFT यूनीक डिजिटल एसेट्स होते हैं जो मालिकाना हक और वास्तविक होने की पुष्टि के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं

क्रिप्टो सेगमेंट से दूरी बना रहे फेसबुक और इंस्टाग्राम, नहीं मिलेगा NFT सपोर्ट

कंपनी रील्स और मैसेजिंग पेमेंट्स पर मॉनेटाइजेशन के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगी

ख़ास बातें
  • NFT यूनीक डिजिटल एसेट्स होते हैं
  • इनमें आर्ट, म्यूजिक, वीडियो और ट्वीट्स जैसा डिजिटल कंटेंट हो सकता है
  • कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर NFT सपोर्ट की घोषणा की थी
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं। इसका बड़ा कारण इस सेगमेंट में भारी गिरावट और बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook और Instagram पर नॉन-फंजिबल टोकन ( NFT) के लिए सपोर्ट नहीं मिलेगा। इन प्लेटफॉर्म्स को चलाने वाली Meta ने यह फैसला किया है। 

मेटा के हेड (कॉमर्स एंड फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज), Stephane Kasriel ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इससे काफी सीखा है और इसे प्रोडक्ट्स पर लागू किया जा सकता है जिनका इस्तेमाल कंपनी के ऐप्स पर क्रिएटर्स, लोगों और कारोबारों को सपोर्ट के लिए किया जाता है। हालांकि, उन्होंने NFT के लिए सपोर्ट खत्म करने की वजह नहीं बताई। उन्होंने कहा कि कंपनी रील्स और मैसेजिंग पेमेंट्स पर मॉनेटाइजेशन के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगी। NFT यूनीक डिजिटल एसेट्स होते हैं जो मालिकाना हक और वास्तविक होने की पुष्टि के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, वीडियो और ट्वीट्स जैसा डिजिटल कंटेंट शामिल हो सकता है। 

कंपनी के हेड Mark Zuckerberg ने लगभग दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर NFT सपोर्ट की घोषणा की थी। मेटा ने इसे बाद में बढ़ाने की जानकारी दी थी और क्रिएटर्स को डिजिटल कलेक्टिबल्स को बनाने और बेचने की अनुमति दी थी। जकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी की मेटावर्स से जुड़ी योजनाओं में NFT का योगदान हो सकता है। पिछले कुछ महीनों से मेटा ने रिस्ट्रक्चरिंग शुरू की है और इसके तहत बहुत सी योजनाओं को बंद किया गया है। मेटा में जल्द ही हजारों वर्कर्स की छंटनी की जाएगी। कुछ महीने पहले भी कंपनी ने अपने स्टाफ में 11,000 से अधिक वर्कर्स को घटाया था। कंपनी ने अपने फाइनेंशियल टारगेट्स को पूरा करने के लिए दोबारा छंटनी करने का फैसला किया है। 

इस बारे में Bloomberg की रिपोर्ट पर Reuters की ओर से संपर्क किए जाने पर मेटा ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया था। पिछले महीने Washington Post समाचार पत्र ने रिपोर्ट थी कि मेटा रिस्ट्रक्चरिंग की योजना के तहत छंटनी कर रही है। जकरबर्ग ने इनवेस्टर्स को बताया था कि पिछले वर्ष की गई छंटनी कंपनी के एफिशिएंसी पर फोकस करने की शुरुआत थी और यह अंत नहीं था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »