Lava ने आज भारतीय बाजार में Lava Bold N2 5G को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Lava
Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है।
Lava ने आज भारतीय बाजार में Lava Bold N2 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है। बोल्ड एन2 5जी में 6.75 इंच की एचडी+ नॉच डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। इस फोन ऑक्टा-कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Lava Bold N2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Lava Bold N2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, वहीं स्पेशल लॉन्च कीमत 11,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 9 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू होगी। लावा की कस्टमर सेंट्रिक पॉलिसी को देखते हुए Bold N2 5G फ्री सर्विस एट होम के साथ आता है, जिससे पूरे भारत में ग्राहक घर पर ही फोन ठीक करवा सकते हैं।
Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB+4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह फोन रीगल गोल्ड और बिलियनर ब्लू में उपलब्ध है। फोन के साथ बॉक्स में प्रोटेक्शन कवर, टाइप सी केबल और 10W चार्जर आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक