22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत

पावरबैंक में बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है।

22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Youpin

Xiaomi 20,000mAh 22.5W Power Bank कंपनी का लेटेस्ट पावरबैंक है

ख़ास बातें
  • पावरबैंक में ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट आदि से प्रोटेक्शन है।
  • पावरबैंक में 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें 10,000mAh बैटरी के दो सैल लगे हैं।
विज्ञापन

Xiaomi 20,000mAh 22.5W Power Bank कंपनी का लेटेस्ट पावरबैंक है जो घरेलू मार्केट में लॉन्च हुआ है। यह पावरबैंक एक साधारण डिजाइन में आता है। इसके कोने गोलाकार हैं और वजन 343 ग्राम है। पावरबैंक में भीतर ही एक यूएसबी-सी केबल दी गई है। इसमें यूएसबी-सी पोर्ट के साथ यूएसबी-ए पोर्ट भी दिया गया है। पावरबैंक में ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट आदि से प्रोटेक्शन दिया गया है। बिल्ट-इन चार्जिंग केबल के चलते इसके साथ अलग से केबल कैरी करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi 20,000mAh 22.5W Power Bank Price

Xiaomi 20,000mAh 22.5W Power Bank को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। चीन में इसकी कीमत 149 युआन (लगभग 2,000 रुपये) है। इसे Xiaomi के Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे ग्रे और व्हाइट कलर्स में लॉन्च किया है।

Xiaomi 20,000mAh 22.5W Power Bank Specifications

Xiaomi 20,000mAh 22.5W Power Bank कंपनी का लेटेस्ट पावरबैंक है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 20 हजार एमएएच की कैपिसिटी दी गई है। पावरबैंक में बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है। इसमें USB-C पोर्ट के साथ USB-A पोर्ट भी दिया गया है। यह मिनिमल डिजाइन के साथ आता है। कॉर्नर राउंड हैं। यह वजन में 343 ग्राम का है। 

पावरबैंक में 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बाईडायरेक्शनल चार्जिंग फीचर है। यानी स्वयं को चार्ज करते हुए यह कनेक्टेड डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि Xiaomi 17 जैसे फोन को यह 30 मिनट के भीतर 25% तक चार्ज कर सकता है। वहीं, एक iPhone 17 को यह 30 मिनट में 46% चार्ज कर सकता है। इसमें 10,000mAh बैटरी के दो सैल लगे हैं। कुल एनर्जी 74Wh रेटेड है। पावरबैंक में ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट आदि से प्रोटेक्शन दिया गया है। बिल्ट-इन चार्जिंग केबल के चलते इसके साथ अलग से केबल कैरी करने की जरूरत नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »