Music

Music - ख़बरें

  • अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    Instagram ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अपनी पहले से पब्लिश हो चुकी Feed और Carousel Posts का म्यूजिक बदल सकते हैं। पहले ऐसा करने के लिए पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी, जिससे Likes, Comments, Shares और Reach जैसी Engagement खत्म हो जाती थी। नए फीचर के साथ यूजर्स Edit ऑप्शन में जाकर Music Library से नया ऑडियो ट्रैक चुन सकते हैं और पोस्ट की एंगेजमेंट भी सुरक्षित रहती है।
  • फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
    Apple ने भारत और कई अन्य देशों में Apple Music सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती म्यूजिक लाइसेंसिंग लागत को बताया है। भारत में अब Individual Plan 139 रुपये, Family Plan 229 रुपये और Student Plan 69 रुपये प्रति माह का हो गया है। वहीं Apple One की शुरुआती कीमत 195 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। यह वैश्विक स्तर पर अक्टूबर 2022 के बाद Apple Music का पहला प्राइस हाइक है, जबकि भारत में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लान्स महंगे किए हैं।
  • Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। यह 5.1-Channel ऑडियो सेटअप और 150W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें Soundbar, Wired Subwoofer और दो Satellite Speakers दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। यूजर्स Music, Movie, News और Night समेत चार EQ मोड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसका MRP 9,999 रुपये रखा है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
    Samsung ने भारत में नए Music Studio स्पीकर लॉन्च किए हैं। ये स्पीकर प्रीमियम डिजाइन और क्वालिटी में पेश किए गए हैं। इनकी खास बात इनका डिजाइन है। मॉडर्न लुक के साथ ये प्रीमियम फिनिश कैरी करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये होम डेकोरेशन में बहुत बखूबी शामिल हो सकते हैं।
  • स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
    Samsung ने भारतीय बाजार में Music Studio Series के तहत Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi Speakers लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि नए स्पीकर्स Samsung TV और Soundbar के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Music Studio 7 में 3.1.1-चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जबकि Music Studio 5 कॉम्पैक्ट डिजाइन और बैलेंस्ड साउंड पर फोकस करता है। दोनों मॉडल SmartThings, Wi-Fi, Bluetooth और Q-Symphony जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। Samsung ने Music Studio Series की शुरुआती कीमत ₹27,900 रखी है।
  • Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
    Amazon Prime Day Sale 2026 के दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होगा। 12GB + 256GB वेरिएंट, जिसकी मौजूदा कीमत 1,29,999 रुपये है, सभी ऑफर्स के बाद सिर्फ 84,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Amazon ने इसे इस साल की सबसे कम कीमत बताया है। फोन खरीदने पर 9 महीने तक की No Cost EMI और 3 महीने का Amazon Music सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Spotify Premium का मजा Vi यूजर्स को मिल रहा फ्री, जानें कैसे
    Vi ने अपनी कनेक्टिविटी सर्विस के साथ Spotify के ग्लोबल ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को जोड़ा है। अब Vi पोस्टपेड यूजर्स को अपना कनेक्शन एक्टिवेट करने या बरकरार रखने पर Spotify Premium की फ्री सर्विस मिलेगी और इसके लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। Spotify Premium में 10 करोड़ से ज्यादा ट्रैक्स और 70 लाख से ज्यादा पॉडकास्ट टाइटल्स की ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।
  • Android Auto नहीं किया है सेटअप? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
    Android Auto एक ऐसा फीचर है जो आपके स्मार्टफोन को कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन से कनेक्ट कर देता है। इसके जरिए Google Maps, Music, Calls, Messages और Google Assistant जैसे फीचर्स का इस्तेमाल सीधे कार की स्क्रीन पर किया जा सकता है। Android Auto ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम करता है और बेहतर अनुभव देता है। अगर आपकी कार Android Auto सपोर्ट करती है, तो इसे USB केबल या वायरलेस तरीके से आसानी से सेटअप किया जा सकता है। यहां जानें Android Auto को सेटअप करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और उससे जुड़े जरूरी टिप्स।
  • Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
    Amazon लॉन्च ऑफर के तहत अनलिमिटेड टियर के लिए इंट्रोडक्ट्री ट्रायल पीरियड प्रदान कर रहा है। प्राइम मेंबर्स 6 महीने के फ्री ट्रायल पा सकते हैं, जिसके बाद मेंबरशिप के लिए 99 प्रति माह का भुगतान करना होगा। नॉन-प्राइम मेंबर्स 3 महीने के लिए फ्री ट्रायल कर सकते हैं, जिसके बाद मेंबरशिप के लिए 119 प्रति माह पर रिन्यू होगा। Amazon Music Unlimited वर्तमान में उपलब्ध हैं और यूजर्स अमेजन म्यूजिक एप्लिकेशन या वेबसाइट के जरिए अपडेटेड कॉन्फिगरेशन देख सकते हैं।
  • Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Sony ने अपने नए वायरलैस हेडफोन्स 1000X The Collexion को मार्केट में लॉन्च किया है। ये हेडफोन्स कंपनी का कोई आम रिलीज हुआ प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि ये खास हेडफोन्स हैं जो 1000X सीरीज के 10 साल पूरे होने पर लॉन्च किए हैं। इसलिए कंपनी ने इनमें बहुत ही खास डिजाइन और फीचर्स का इस्तेमाल किया है।
  • Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
    इंटरनेट सर्च के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली गूगल के CEO, Sundar Pichai ने पहली तिमाही के रिजल्ट्स की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड बनाया है। गूगल की सर्विसेज के 35 करोड़ पेड सब्सक्रिप्शंस हो गए हैं। इन सब्सक्रिप्शंस में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube और Google One की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
    Google Maps का इस्तेमाल करते समय कई यूजर्स को यह समस्या होती है कि नेविगेशन वॉयस आने पर म्यूजिक रुक जाता है या कम हो जाता है। यह फीचर सेफ्टी के लिए बनाया गया है ताकि ड्राइविंग के दौरान दिशा-निर्देश साफ सुनाई दें, लेकिन कई बार यह इंटरप्शन परेशान करता है। अच्छी बात यह है कि ऐप में ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप म्यूजिक इंटरप्शन को कम या कंट्रोल कर सकते हैं। Play voice over Bluetooth को बंद करने से नेविगेशन की आवाज आपके फोन से आती है और इन्फोटेनमेंट सिस्टम में कोई रुकावट नहीं आती है।
  • Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
    Google ने अपना नया एआई टूल Lyria 3 Pro लॉन्च कर दिया है। यह इससे पहले आए Lyria 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। यह मॉडल यूजर्स को नए म्यूजिक ट्रैक बनाने की सहूलियत देता है। इसमें 3 मिनट तक लंबे म्यूजिक ट्रैक बनाए जा सकते हैं। पिछले मॉडल में यह सीमा केवल 30 सेकंड्स तक ही थी।
  • Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
    iOS 26.4 अपडेट में Apple Music में एक अहम फीचर अपडेट किया गया है। यह फीचर प्लेलिस्ट प्लेग्राउंड है। Apple का कहना है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके यूजर्स के प्रॉम्प्ट के आधार पर प्लेलिस्ट तैयार करता है। इससे यूजर्स मूड, मौके या थीम की जानकारी दे सकते हैं और यह फीचर टाइटल और डिटेल के साथ कस्टम ट्रैकलिस्ट तैयार कर सकता है। आपको बता दें कि यह वर्तमान में बीटा वर्जन में उपलब्ध है।
  • 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
    Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। Reuters की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार कंपनी “Transformer” नाम के नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह डिवाइस Alexa और AI फीचर्स के साथ आएगा और यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन को Amazon की सर्विसेज जैसे Prime Video, Prime Music और ऑनलाइन शॉपिंग के साथ गहराई से जोड़ा जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्च टाइमलाइन और कीमत अभी साफ नहीं है और प्रोजेक्ट को बदला या बंद भी किया जा सकता है।

Music - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »