• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!

WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!

WhatsApp फोटो और वीडियो को डिफॉल्ट तौर पर कंप्रेस कर देता है, जिससे उनकी क्वालिटी कम हो जाती है। हालांकि ऐप में HD मीडिया भेजने की परमानेंट सेटिंग मौजूद है। यहां जानिए इसे ऑन करने और ओरिजिनल क्वालिटी में फाइल भेजने का तरीका।

WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • WhatsApp में HD मीडिया भेजने की परमानेंट सेटिंग मौजूद है
  • यूजर्स हर फोटो भेजते समय भी HD ऑप्शन चुन सकते हैं
  • डॉक्यूमेंट मोड से ओरिजिनल क्वालिटी में मीडिया भेजा जा सकता है
विज्ञापन

WhatsApp आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। लोग रोजाना इस ऐप के जरिए फोटो, वीडियो और दूसरे मीडिया फाइल्स शेयर करते हैं। हालांकि कई बार यूजर्स को शिकायत रहती है कि WhatsApp पर भेजी गई फोटो या वीडियो की क्वालिटी खराब हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐप डिफॉल्ट तौर पर मीडिया फाइल्स को कंप्रेस कर देता है ताकि डेटा कम इस्तेमाल हो और फाइल जल्दी भेजी जा सके। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो और वीडियो बेहतर क्वालिटी में जाएं, तो WhatsApp में HD मीडिया भेजने का फीचर दिया गया है। 

खास बात यह है कि अब यूजर्स HD क्वालिटी को परमानेंट डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर भी ऑन कर सकते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर हर फोटो या वीडियो भेजते समय भी HD ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां हम आपको दोनों तरीके आसान स्टेप्स में बता रहे हैं।

WhatsApp में HD मीडिया भेजने की परमानेंट सेटिंग कैसे ऑन करें

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें
  • अब ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें
  • यहां से “Settings” ऑप्शन में जाएं
  • अब “Storage and Data” सेक्शन ओपन करें
  • नीचे स्क्रॉल करने पर “Media Upload Quality” का ऑप्शन मिलेगा
  • इस पर टैप करें
  • यहां “Standard Quality” और “HD Quality” के दो ऑप्शन दिखेंगे
  • “HD Quality” सिलेक्ट करें
  • अब आपकी फोटो और वीडियो डिफॉल्ट तौर पर HD क्वालिटी में भेजी जाएंगी

हर बार अलग से HD फोटो या वीडियो भेजने का तरीका

  • WhatsApp में किसी भी चैट को ओपन करें
  • अब फोटो या वीडियो सिलेक्ट करें
  • मीडिया प्रीव्यू स्क्रीन पर ऊपर “HD” आइकन दिखाई देगा
  • इस HD आइकन पर टैप करें
  • अब “HD Quality” चुनें
  • इसके बाद मीडिया भेज दें

HD मीडिया भेजते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • HD क्वालिटी में फाइल भेजने पर ज्यादा इंटरनेट डेटा इस्तेमाल हो सकता है
  • बड़ी फाइल्स भेजने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है
  • अगर सामने वाला यूजर पुराना WhatsApp वर्जन इस्तेमाल कर रहा है, तो कुछ फीचर्स सही तरीके से काम नहीं कर सकते
  • HD क्वालिटी के बावजूद WhatsApp कुछ लेवल तक कंप्रेशन लागू करता है

डॉक्यूमेंट मोड से ओरिजिनल क्वालिटी में फोटो भेजने का तरीका

अगर आप बिल्कुल ओरिजिनल क्वालिटी में फोटो भेजना चाहते हैं, तो डॉक्यूमेंट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • WhatsApp चैट ओपन करें
  • अब अटैचमेंट आइकन पर टैप करें
  • “Document” ऑप्शन चुनें
  • फिर अपनी फोटो या वीडियो फाइल सिलेक्ट करें
  • अब फाइल भेज दें

इस तरीके में WhatsApp मीडिया को कंप्रेस नहीं करता, जिससे फोटो की असली क्वालिटी बनी रहती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »