• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  

ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  

अमेरिका में कुछ महीने पहले Claude को डाउनलोड करने वाले लोगों के ChatGPT के इस्तेमाल में लगभग पांच प्रतिशत की कमी हुई है। यूजर्स की संख्या के लिहाज से ChatGPT से Claude काफी पीछे है लेकिन यह इसकी तुलना में तेजी से बढ़ रहा है

ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  

इंटरनेशनल लेवल पर AI ऐप्स में ChatGPT का पहला रैंक बरकरार है

ख़ास बातें
  • ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं
  • पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है
  • इसे Anthropic के Claude ऐप और Google के Gemini से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पहुंच बढ़ाने में बड़ा योगदान देने वाले ChatGPT ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंटरनेशनल लेवल पर एक अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स वाला यह सबसे तेज ऐप बन गया है। जेनरेटिव AI से जुड़े इस ऐप को लगभग तीन वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। 

Reuters की एक रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के हवाले से बताया गया है कि OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इसे Anthropic के Claude ऐप और Google के Gemini से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ने का असर इसके इस्तेमाल पर दिख रहा है। Sensor Tower ने बताया है कि अमेरिका में कुछ महीने पहले Claude को डाउनलोड करने वाले लोगों के ChatGPT के इस्तेमाल में लगभग पांच प्रतिशत की कमी हुई है। यूजर्स की संख्या के लिहाज से ChatGPT से Claude काफी पीछे है लेकिन यह इसकी तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। Sensor Tower का अनुमान है कि इंटरनेशनल लेवल पर Claude के मंथली एक्टिव यूजर्स लगभह 5.6 करोड़ हैं। Claude की वार्षिक ग्रोथ लगभग 640 प्रतिशत की है। इसकी तुलना में ChatGPT ने लगभग 62 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ दर्ज की है। 

इंटरनेशनल लेवल पर AI ऐप्स में ChatGPT का पहला रैंक बरकरार है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसके इस्तेमाल में कमी हुई है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर AI ऐप्स के डाउनलोड में ChatGPT की हिस्सेदारी लगभग 47 प्रतिशत की है। कंज्यूमर टेक्नोलॉजी सेगमेंट में ChatGPT की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी थी। इस ऐप ने लॉन्च के दो महीनों के अंदर 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके साथ ही यह चैटबॉट सबसे तेजी से बढ़ने वाला कंज्यूमर एप्लिकेशन बना था। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में AI से जुड़े ऐप्स के डाउनलोड में Google का Gemini दूसरे स्थान पर है। हालांकि, AI से जुड़े ऐप्स के डाउनलोड में इसकी हिस्सेदारी घटकर लगभग 22 प्रतिशत की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »