इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 की जगह ले सकता है।
अगले महीने इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इसमें इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe ने बताया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.1 mm की होगी।
आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का साइज और डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 7 के समान हो सकता है। अगले महीने लंदन में होने वाले सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकता है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च हुई सैमसंग की स्मार्टफोन सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक रही है। इसके साथ ही सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स में भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार