X ने फ्री और unverified अकाउंट्स के लिए नए डेली लिमिट्स लागू किए हैं। अब पोस्ट, रिप्लाइज, DM और फॉलोइंग पर लिमिट तय की गई है।
Photo Credit: Bloomberg
X ने फ्री और unverified अकाउंट्स के लिए नए डेली लिमिट्स लागू किए हैं
X ने फ्री और अनवैरिफाइड अकाउंट्स के लिए नए टेक्निकल लिमिट्स लागू किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन लिमिटेशन्स का मकसद प्लेटफॉर्म की स्टेबिलिटी बनाए रखना और सर्वर पर बढ़ते लोड को कम करना है। X के मुताबिक कुछ अकाउंट एक्शन पर लिमिट लगाने से सिस्टम डाउन होने और एरर पेज जैसी समस्याओं को कम किया जा सकेगा। ये लिमिट्स वेब, मोबाइल ऐप और थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म समेत सभी डिवाइसेज पर लागू होंगी।
X ने डायरेक्ट मैसेज, पोस्ट्स, रिप्लाइज, ईमेल बदलाव और फॉलोइंग जैसी कई एक्टिविटीज पर लिमिट तय की है। X के मुताबिक यूजर्स एक दिन में अधिकतम 500 डायरेक्ट मैसेज भेज सकेंगे। वहीं Unverified अकाउंट्स के लिए प्रतिदिन 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाइज की लिमिट रखी गई है।
X ने यह भी बताया कि कुल पोस्ट लिमिट 2,400 प्रतिदिन तक रहेगी। हालांकि यह सीमा छोटे-छोटे समय अंतराल में भी लागू की जाएगी। यानी यूजर्स लगातार बहुत ज्यादा पोस्ट नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा अकाउंट से जुड़े ईमेल एड्रेस को एक घंटे में अधिकतम चार बार बदला जा सकेगा। वहीं फॉलो करने की डेली लिमिट 400 अकाउंट्स तय की गई है। कंपनी के मुताबिक किसी अकाउंट द्वारा कुल 5,000 अकाउंट्स फॉलो करने के बाद आगे की फॉलोइंग पर एक्स्ट्रा लिमिट्स लागू हो सकती हैं।
X ने यह भी साफ किया है कि थर्ड-पार्टी ऐप्स से किए गए API रिक्वेस्ट्स भी लिमिट में गिने जाएंगे। अगर कोई यूजर कई थर्ड-पार्टी सर्विसेज को अपने X अकाउंट से जोड़ता है, तो उसकी API लिमिट तेजी से खत्म हो सकती है।
कंपनी के मुताबिक भारी ट्रैफिक के दौरान इन सीमाओं को अस्थायी रूप से और कम भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अपडेट्स X के ऑफिशियल स्टेटस पेज पर शेयर किए जाएंगे।
अगर कोई यूजर तय सीमा पार कर देता है, तो X उसकी स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखाएगा। हालांकि ये प्रतिबंध स्थायी नहीं होंगे। ज्यादातर लिमिटेशन्स समय आधारित हैं, इसलिए कुछ समय इंतजार करने के बाद यूजर दोबारा वही एक्शन कर सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी