कंपनी नई सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल iPhone 18 Pro, और Pro Max के लिए एग्रेसिव प्राइसिंग रख सकती है।
iPhone 18 Pro Max का प्राइस पुरानी सीरीज की प्राइसिंग के आसपास बताया गया है।
iPhone 18 सीरीज के लॉन्च में अब बहुत अधिक समय नहीं बचा है। तीसरी तिमाही में यह सीरीज दस्तक दे सकती है। सीरीज में हमेशा की तरह कंपनी का फोकस इसके प्रो मॉडल्स पर रहेगा। जिसमें iPhone 18 Pro, और iPhone 18 Pro Max शामिल हो सकता है। ये दोनों फोन हाई एंड फीचर्स से लैस होकर आते हैं जिसका फैंस को सबसे अधिक इंतजार रहता है। इसलिए इन दोनों ही मॉडल्स की प्राइसिंग काफी अहम कारक बन जाती है। लॉन्च से पहले iPhone 18 Pro Max की प्राइसिंग को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है।
iPhone 18 Pro Max का प्राइस पुरानी सीरीज की प्राइसिंग के आसपास बताया गया है। livemint के अनुसार, एनालिस्ट Jeff Pu ने कहा है कि कंपनी नई सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल iPhone 18 Pro, और Pro Max के लिए एग्रेसिव प्राइसिंग रख सकती है। बहुत हद तक ये दोनों फोन पुरानी सीरीज की प्राइसिंग पर दस्तक दे सकते हैं। इससे पहले एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी संकेत दिया था कि वर्तमान में चल रहे सप्लाई चेन प्रेशर को अपने तक सीमित करके प्राइसिंग को समान रख सकती है। ताकि कंपनी ज्यादा से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल कर सके।
iPhone 18 Pro की कीमत पिछले साल की तरह 1,099 डॉलर बताई गई है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 1,05,000 रुपये की कीमत होती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max 1199 डॉलर से शुरू हो सकता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह 1,15,000 रुपये की कीमत बनती है। iPhone 17 Pro को कंपनी ने भारत में 1,34,000 रुपये में पेश किया था। वहीं, iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये में आया था।
iPhone 18 Pro और Pro Max में क्रमश: 6.3 इंच और 6.9 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। सबसे बड़ा बदलाव डाइनेमिक आइलैंड को लेकर बताया जा रहा है जिसका साइज काफी घट सकता है। कंपनी इसके साइज को 35 प्रतिशत तक घटा सकती है। Face ID भी डिस्प्ले के भीतर मिल सकती है। इसमें LTPO+ डिस्प्ले तकनीकी मिल सकती है। कहा जा रहा है कि नए मॉडल में बेहतर पावर एफिशिएंसी होगी, साथ ही पहले से ज्यादा बैटरी लाइफ इनमें देखने को मिलेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा