• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Facebook पर कई यूजर्स के घट रहे फॉलोअर्स, Mark Zuckerberg को 12 करोड़ फॉलोअर्स ने छोड़ा

Facebook पर कई यूजर्स के घट रहे फॉलोअर्स, Mark Zuckerberg को 12 करोड़ फॉलोअर्स ने छोड़ा

मेटा का कहना है कि उसे इस समस्या के बारे में पता है और स्थिति को सामान्य बनाने पर काम किया जा रहा है

Facebook पर कई यूजर्स के घट रहे फॉलोअर्स, Mark Zuckerberg को 12 करोड़ फॉलोअर्स ने छोड़ा

जकरबर्ग के फॉलोअर्स की संख्या 10,000 से भी कम हो गई है

ख़ास बातें
  • इस समस्या के कारण का पता नहीं चला है
  • मेटा का कहना है कि वह स्थिति को जल्द सामान्य किया जाएगा
  • फेसबुक की रीब्रांडिंग से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट Facebook के कई यूजर्स अपने फॉलोअर्स के बड़ी संख्या में घटने की शिकायत कर रहे हैं। इसके पीछे के कारण का पता नहीं चला है। फेसबुक (Meta) के फाउंडर और CEO, Mark Zuckerberg 11.9 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स घट गए हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 10,000 से भी कम हो गई है। 

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा, "फेसबुक पर सुनामी आ गई है जिससे मेरे लगभग नौ लाख फॉलोअर्स चले गए हैं और लगभग 9,000 बचे हैं। मुझे फेसबुक की यह कॉमेडी पसंद आ रही है।" इस बारे में संपर्क करने पर मेटा के प्रवक्ता ने बताया, "हमें पता है कि कुछ लोगों के फेसबुक प्रोफाइल पर फॉलोअर्स की संख्या में बदलाव हो रहा है। हम इस स्थिति को जितना जल्द हो सके सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।" मेटा ने एक वर्चुअल और मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट, Quest Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके साथ एक्सटेंडेड रिएलिटी कंप्यूटिंग डिवाइसेज के हाई-एंड मार्केट में शुरुआत की है। इसका प्राइस लगभग 1,500 डॉलर है। यह जल्द ही अमेरिका में कस्टमर्स के लिए उपलब्ध होगा। 

Zuckerberg को कंपनी की रीब्रांडिंग और मेटावर्स पर फोकस बढ़ाने से भारी नुकसान हुआ है। इस वर्ष उनकी वेल्थ लगभग आधी कम हो गई है। उनकी नेटवर्थ ग्लोबल बिलिनेयर्स में 20वें स्थान पर है, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे निचला रैंक है। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, Zuckerberg की वेल्थ में लगभग 71 अरब डॉलर की कमी हुई है। 

उनकी कुल वेल्थ लगभग 56 अरब डॉलर की रह गई है। दो वर्ष पहले तक वह ग्लोबल बिलिनेयर्स में Jeff Bezos और Bill Gates के बाद तीसरे स्थान पर थे। पिछले वर्ष सितंबर में उनकी कंपनी के शेयर का प्राइस 382 डॉलर पर पहुंचने के साथ Zuckerberg की वेल्थ बढ़कर लगभग 142 अरब डॉलर हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी का नाम Facebook Inc से बदलकर Meta कर दिया था। इसके साथ ही जकरबर्ग के लिए मुश्किलों की शुरुआत गई थी। इकोनॉमिक स्लोडाउन से भी Meta के बिजनेस पर असर पड़ा है। मेटावर्स में कंपनी के भारी इनवेस्टमेंट से इसके शेयर में कमजोरी आ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर अगले कुछ वर्षों में बड़ा खर्च होगा। इसके अलावा रेगुलेटर्स की स्क्रूटनी और कुछ कानूनी मामलों का भी कंपनी को सामना करना पड़ रहा है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »