Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?

Motorola ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Realme C83 5G और Oppo K14x 5G से हो रही है।

Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?

Photo Credit: Motorola/Realme/Oppo

Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G

ख़ास बातें
  • Moto G37 Power में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर है।
  • Realme C83 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।
  • Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Motorola ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Realme C83 5G और Oppo K14x 5G से हो रही है। Moto G37 Power ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme C83 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है। यहां हम आपको Moto G37 Power, Realme C83 5G और Oppo K14x 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G

कीमत

Moto G37 Power के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। जबकि Realme C83 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। वहीं Oppo K14x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। जबकि Realme C83 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

बैटरी बैकअप

Moto G37 Power में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme C83 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo K14x 5G में 6500mAh की बैटरी आती है, जो कि 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Moto G37 Power एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि Realme C83 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। वहीं Oppo K14x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Moto G37 Power में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme C83 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप 

Moto G37 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme C83 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Moto G37 Power में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Realme C83 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Oppo K14x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  4. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  5. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  7. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  8. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  9. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »