Mi Smart Band 6 से अब कर सकेंगे Text मैसेज रिप्लाई भी... मिला नया अपडेट

मी बैंड 6 में दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। वनीला वेरिएंट की कीमत CNY 229 (लगभग 2,500 रुपये) है, जबकि इसके NFC स्पेशल एडिशन की कीमत CNY 279 (लगभग 3,000 रुपये) है।

Mi Smart Band 6 से अब कर सकेंगे Text मैसेज रिप्लाई भी... मिला नया अपडेट

Mi Smart Band 6 ब्लैक, ब्लू, ब्राउन, ग्रीन, ऑरेंज, सिल्वर, व्हाइट और यैलो कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 6 के अपडेट का का फर्मवेयर वर्ज़न 1.0.1.32. है
  • मी स्मार्ट बैंड 6 मार्च महीने में चीन में लॉन्च हुआ था
  • बैंड को पिछले अपडेट में मिला था स्लिप ब्रिदिंग क्वालिटी मॉनिटरिंग फीचर
विज्ञापन
Mi Smart Band 6 को लेटेस्ट अपडेट के जरिए टेक्स्ट मैसेज रिप्लाई फीचर प्राप्त हुआ है। इस फीचर के साथ मी स्मार्ट बैंड 6 Xiaomi का पहला ऐसा फिटनेस ट्रेकर बन गया है, जिसके जरिए यूज़र्स टेक्स्ट मैसेज रिप्लाई करने जैसे फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें, मी स्मार्ट बैंड 6 को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से ही इस बैंड के लिए कई अपडेट्स ज़ारी किए गए हैं। हाल ही में मी स्मार्ट बैंड को लॉन्च के तुरंत बाद अपडेट के जरिए स्लिप ब्रिदिंग क्वालिटी मॉनिटरिंग फीचर प्राप्त हुआ था। बता दें, फिलहाल यह बैंड भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।  

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Smart Band 6 के लिए लेटेस्ट अपडेट कंपनी द्वारा ज़ारी किया गया है, जिसका फर्मवेयर वर्ज़न 1.0.1.32. है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह अपडेट Mi Fit v5.1.0 ऐप के जरिए रोलआउट किया गया है। जो भी यूज़र्स ऐप के पुराने वर्ज़न पर हैं, इस लेटेस्ट अपडेट को पाने के लिए उन्हें सबसे पहले अपनी Mi Fit ऐप को Google Play Store, GetApps, Mi App Store या फिर Apple App Store के माध्यम से अपडेट करना होगा।

अपडेट चेंजलॉग के मुताबिक, नया अपडेट बैंड में टेक्स्ट मैसेज रिप्लाई फीचर लेकर आया है, हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फीचर बैंड में किस तरह से काम करेगा। अटकले लगाई जा रही हैं कि अपडेट के जरिए इसमें प्री-डिफाइंड रिप्लाई पेश किए जाएंगे, जिन्हें ही यूज़र्स अपने रिप्लाई के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। खबर की मानें, तो यह फीचर फिलहाल मी बैंड 6 एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही पेश किया गया है।

टेक्स्ट रिप्लाई फीचर के अलावा भी इस अपडेट में कुछ फीचर्स और बग फिक्स को शामिल किया गया है।
 

Mi Smart Band 6 price, availability, and specifications

मी स्मार्ट बैंड 6 में 1.56 इंच (152 x 486 पिक्सल) एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। मी बैंड 6 में 326ppi पिक्सल डेंसिटी और 450 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह बैंड 50 मीटर तक वाटरप्रूफ है। Xiaomi का दावा है कि इस बैंड में 125एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है। इस फुल चार्ज होने में 2 घंटे तक का समय लगता है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मौजूद है।

यह फिटनेस वियरेबल 30 स्पोर्ट्स मॉडल्स को सपोर्ट करेगी और इसमें छह एक्टिविटी को डिटेक्ट करने की क्षमता है जिसमें वॉकिंग, रननिंग, इंडोर ट्रेडमिल और साइकलिंग आदि शामिल है। मी बैंड 6 में 24/7 ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सिज़न (SpO2) और हार्ट-रेट मॉनिटरिंग और स्लिप ट्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

मी बैंड 6 में दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। वनीला वेरिएंट की कीमत CNY 229 (लगभग 2,500 रुपये) है, जबकि इसके NFC स्पेशल एडिशन की कीमत CNY 279 (लगभग 3,000 रुपये) है। यह नया वियरेबल ब्लैक, ब्लू, ब्राउन, ग्रीन, ऑरेंज, सिल्वर, व्हाइट और यैलो कलर ऑप्शन में आता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »