• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • चीन, वियतनाम को एक्सपोर्ट के लिए भारत में AirPods के कंपोनेंट बना रही Apple की सप्लायर

चीन, वियतनाम को एक्सपोर्ट के लिए भारत में AirPods के कंपोनेंट बना रही Apple की सप्लायर

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है

चीन, वियतनाम को एक्सपोर्ट के लिए भारत में AirPods के कंपोनेंट बना रही Apple की सप्लायर

एपल के लिए भारत में विस्ट्रॉन के अलावा Foxconn भी आईफोन की असेंबलिंग करती है

ख़ास बातें
  • एपल ने चीन में मैन्युफैक्चरिंग घटाने की योजना बनाई है
  • कंपनी ने दिसंबर में देश से एक अरब डॉलर के हैंडसेट्स का एक्सपोर्ट किया है
  • एपल के लिए Foxconn, Wistron भारत में आईफोन की असेंबलिंग करती हैं
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple की सप्लायर Jabil Inc ने चीन और वियतनाम को एक्सपोर्ट के लिए भारत में AirPods के कंपोनेंट्स बनाने शुरू कर दिए हैं। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 

Bloomberg News ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इस बारे में एपल और Jabil को Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और कोरोना के कारण चीन में लगी पाबंदियों से मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा असर पड़ने के कारण एपल ने चीन में मैन्युफैक्चरिंग घटाने की योजना बनाई है। 

एपल ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में देश से एक अरब डॉलर के हैंडसेट्स का एक्सपोर्ट किया है। एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Wistron भारत में आईफोन की असेंबलिंग करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT सेक्रेटरी,  Alkesh Kumar Sharma ने ग्लोबल बिजनेस कम्युनिटी को G20 के एक फोरम में दिसंबर में एक अरब डॉलर के आईफोन के एक्सपोर्ट की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि भारत को सर्विसेज से प्रोडक्ट में बड़ी हिस्सेदारी वाले देश के तौर पर बदलने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ स्कीम्स लॉन्च की हैं। उनका कहना था, "प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से वास्तव में फायदा हुआ है। देश में मोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग अगले लेवल पर पहुंच गई है। एपल ने भारत के लिए मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। दिसंबर में कंपनी ने एक अरब डॉलर के स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट किया है।" 

उन्होंने बताया कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, सेमीकंडक्टर्स के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। सरकार का जोर उभरती हुई टेक्नोलॉजीज पर है। एपल ने iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का टारगेट बनाया है। कंपनी के लिए यह आंकड़ा अभी लगभग सात प्रतिशत का है। एपल ने कुछ वर्ष पहले अपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron के जरिए देश में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी। एपल के लिए भारत में विस्ट्रॉन के अलावा Foxconn भी आईफोन की असेंबलिंग करती है। फॉक्सकॉन की योजना अगले दो वर्षों में देश में अपनी फैक्टरी में वर्कफोर्स को बढ़ाकर चौगुना करने की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »