Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Huawei Band 11, Band 11 Pro में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Huawei

Huawei Band 11, Band 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फिटनेस बैंड के रूप में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Huawei Band 11, Band 11 Pro में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • दोनों ही मॉडल्स में 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर दिया गया है।
  • स्क्रीन में टच कंट्रोल फीचर है।
विज्ञापन

Huawei Band 11, Band 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फिटनेस बैंड के रूप में लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए वियरेबल्स लगभग समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। स्मार्ट फिटनेस वियरेबल में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 286 × 482 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, और 347 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। डिस्प्ले में फुल टच कंट्रोल फीचर है। इसके अलावा कंपनी ने फिजिकल बटन भी दिया है जो नेविगेशन के काम आता है। इनमें 5 ATM वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है। 

Huawei Band 11, Band 11 Pro Price

Huawei Band 11 की कीमत PHP 2,399 (लगभग 3700 रुपये) है। इसे Beige, Green, White, Black, और Purple में खरीदा जा सकता है। यह एल्युमीनियम, और पॉलिमर केस के साथ आता है। वहीं, Band 11 Pro का प्राइस PHP 4,499 (लगभग 7000 रुपये) है। इसे Green, Blue, और Black में खरीदा जा सकता है। यह एल्युमीनियम एलॉय केस के साथ आता है।  

Huawei Band 11, Band 11 Pro Specifications

Huawei Band 11, Band 11 Pro में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 286 × 482 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 347 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। स्क्रीन में टच कंट्रोल फीचर है। इसके अलावा कंपनी ने फिजिकल बटन भी दिया है जिससे डिस्प्ले में नेविगेशन की जा सकती है। स्मार्टबैंड वजन में हल्के हैं। Band 11 के एल्युमीनियम केस मॉडल का वजन 17 ग्राम है। जबकि पॉलिमर केस वाले मॉडल का वजन 16 ग्राम है। प्रो मॉडल 18 ग्राम का है। Pro वेरिएंट का साइज 43.5 mm है जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 42.6 mm का है। 

दोनों ही मॉडल्स में 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर दिया गया है। यानी कि ये स्वीमिंग के दौरान भी पहने जा सकते हैं। कंपनी ने इनमें 9-axis IMU सेंसर सेटअप दिया है जिसके अंतर्गत सभी जरूरी सेंसर आ जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। Android 9.0 और उससे ऊपर के डिवाइसेज को ये सपोर्ट करते हैं। इसी तरह iOS 13.0 वर्जन और उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल बताए गए हैं। 

प्रत्येक बैंड में 300mAh की बैटरी है। Huawei का कहना है कि ये साधारण इस्तेमाल करने पर सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चल सकते हैं। वहीं, ज्यादा इस्तेमाल करने पर 8 दिन तक चल सकते हैं। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ ये 3 दिन का बैकअप दे सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »