Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा

स्मार्टवॉच को दो कलर वेरिएंट्स में देखा गया है।

Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा

Photo Credit: X/@adam_kurfurst

Xiaomi Watch 5

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच को दो कलर वेरिएंट्स में देखा गया है।
  • यह 47mm केस के साथ देखी गई है।
  • इसमें 1.54 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi Watch 5 ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। स्मार्टवॉच को कंपनी अब घरेलू मार्केट के बाहर पेश करने की तैयारी कर चुकी है। Xiaomi Watch 5 को चीन में दिसंबर में लॉन्च किया गया था। स्मार्टवॉच में कई आकर्षक फीचर्स आते हैं। इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले है और 5ATM वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है। स्मार्ट वॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स हैं। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि ग्लोबल मार्केट में इसका लॉन्च अब नजदीक है। विस्तार से जानते हैं Xiaomi Watch 5 लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Xiaomi Watch 5 ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर एक ताजा अपडेट मिला है। टिप्स्टर @adam_kurfurst ने X हैंडल पर इसके यूरोपियन वर्जन के फोटो शेयर किए हैं। इतना ही नहीं, इसके प्राइसिंग डिटेल्स भी यहां लीक हो गए हैं। स्मार्टवॉच को कथित तौर पर यूरोप में लिस्टेड देखा गया है। लीक के अनुसार यह स्मार्टवॉच Czechia पर लिस्टेड दिखाई दी है जिसका प्राइस 7,990 CZK (लगभग 35,000 रुपये) बताया गया है। स्मार्टवॉच को दो कलर वेरिएंट्स में देखा गया है। 

Xiaomi Watch 5 Color Variants

Xiaomi Watch 5 ग्लोबल वेरिएंट दो कलर में आ सकता है जिसमें ब्लैक और जुनिपर ग्रीन को शामिल किया जा सकता है। यह 47mm केस के साथ देखी गई है। यह बताता है कि जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकती है। 

Xiaomi Watch 5 Specifications

Xiaomi Watch 5 स्मार्टवॉच के चीनी वेरिएंट की बात करें तो इसमें 1.54 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 47mm के स्टेनलैस स्टील डायल के साथ आती है। 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। स्मार्टवॉच के बेजल्स काफी पतले हैं जो केवल 2.6mm के हैं। डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Snapdragon W5 वियरेबल प्रोसेसर है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। 

Xiaomi Watch 5 Health Features

Xiaomi Watch 5 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स कंपनी ने इंटीग्रेट किए हैं। इसमें ECG हार्ट रिदम एनालिसिस का सपोर्ट दिया गया है। यह पहली स्मार्टवॉच है जिसमें EMG मसल सिग्नल सेंसर (muscle signal sensor) दिया गया है। यह सेंसर मांसपेशियों से इलेक्ट्रिक सिग्नल लेता है जिससे कि यूजर कॉल, मीडिया, अलार्म आदि को अपनी उंगलियों के टच से ही कंट्रोल कर सकता है। स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, और वन-टैप हेल्थ स्कैन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। 

शाओमी की इस स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह Xiaomi HyperOS पर रन करती है। इसमें Super XiaoAi वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। Xiaomi Watch 5 में लम्बी बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, परफॉर्मेंस मोड में यह 6 दिन तक चल सकती है। पावर-सेविंग मोड में स्मार्टवॉच 18 दिन तक चल सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »