आगामी iPhone 17e का डिजाइन पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16e के समान रखा जा सकता है। इसमें फास्ट नेटवर्क के लिए C1X मॉडम दिया जा सकता है
पिछले वर्ष iPhone 16e को पेश किया गया था
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple अगले महीने की शुरुआत में "स्पेशल एपल एक्सपीरिएंस' इवेंट का आयोजन कर सकती है। कंपनी ने इस इवेंट में पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है। इन प्रोडक्ट्स में कंपनी का कम प्राइस वाला iPhone 17e और अपडेटेड MacBook और iPad को लॉन्च किया जा सकता है।
Bloomberg के टेक एनालिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में एपल के आगामी इवेंट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 'स्पेशल Apple एक्सपीरिएंस' इवेंट की शुरुआत 2 मार्च को होगी और यह 4 मार्च तक चलेगा। इसमें कंपनी का नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone 17e लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट में 4 मार्च को न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में इसमें हिस्सा लेने वालों को नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने का मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा एपल का कम प्राइस वाला MacBook भी पेश किया जा सकता है। इस लैपटॉप का प्राइस 1,000 डॉलर से कम (लगभग 90,800 रुपये) का हो सकता है।
आगामी iPhone 17e का डिजाइन पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16e के समान रखा जा सकता है। इसमें फास्ट नेटवर्क के लिए C1X मॉडम और MagSafe चार्जिंग के लिए सपोर्ट जैसे अपग्रेड मिल सकते हैं। iPhone 16e में कंपनी का प्रॉपराइटरी C1 मॉडम दिया गया था। इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले और Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है। एपल ने बताया था कि iPhone 16e में 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इसकी तुलना में आईफोन 16 में सिंगल चार्ज पर लगभग 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। भारत में इस स्मार्टफोन की असेंबलिंग की जा रही है। Mark का कहना है कि MacBook के प्राइसेज को कम रखने के लिए A18Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 16 Pro मॉडल्स में समान चिपसेट दिया गया था। इस लैपटॉप में 13 इंच से कम डिस्प्ले हो सकता है।
एपल के इस इवेंट में एंट्री-लेवल iPad के साथ नया iPad Air भी लॉन्च हो सकता है। कंपनी के नए MacBook Air और MacBook Pro मॉडल्स को भी M5 Pro और M5 Max चिपसेट्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इस इवेंट में कंपनी कुछ एक्सेसरीज के साथ ही सॉफ्टवेयर से जुड़े कुछ अपग्रेड भी ला सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई