WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नए फीचर्स प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करता रहता है।
Photo Credit: Unsplash
WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नए फीचर्स प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करता रहता है। अब कथित तौर पर इंस्टेंट मैसेजिंग साइट नए फीचर्स पर काम कर रही है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp वर्तमान में एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को खास समय और तारीख पर मैसेज भेजने का समय निर्धारित करने की सुविधा प्रदान करता है। वॉट्सऐप यूजर्स लंबे समय से इस तरह के फीचर की मांग कर रहे हैं तो ऐसे में यह सामान्य फीचर नहीं है। यहां हम आपको वॉट्सऐप के मैसेज शेड्यूल करने वाले फीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
WhatsApp पर इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और यह बीटा टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं है। WABetaInfo को पता चला है कि iOS के लिए लेटेस्ट WhatsApp 26.7.10.72 बीटा में इसके संकेत मिले हैं, जिससे यह पता चला कि यह फीचर आगामी रिलीज में शामिल हो सकता है। हालांकि, अगर शेड्यूल मैसेज फीचर प्लेटफॉर्म पर आता है तो यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।
आपको बता दें कि वर्तमान में मैसेज शेड्यूल करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन पर निर्भर रहना पड़ता है, जिनमें अक्सर सिक्योरिटी और प्राइवेसी संबंधित दिक्कतें रहती हैं। iOS यूजर्स को शॉर्टकट ऑटोमेशन का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो काफी सुरक्षित है, लेकिन फिर भी नेटिव फीचर के मुकाबले में थोड़ा परेशानी भरा है।
WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चला है कि यह फीचर कैसा दिख सकता है, जिसमें चैट ऑप्शन के अंदर एक अलग सेक्शन होगा जो उस खास चैट के लिए सभी शेड्यूल मैसेज को लिस्ट करेगा। हालांकि, स्क्रीनशॉट में एक ग्रुप चैट विंडो नजर आई है, लेकिन ऐसी कोई वजह नहीं दिखी कि WhatsApp निजी चैट में भी इस तरह का फीचर क्यों नहीं देगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत