Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा

Motorola कथित तौर पर Motorola Edge 70 Fusion पर काम कर रहा है।

Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Fusion में 32MP कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Fusion में सोनी LYT-710 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की दमदार बैटरी होगी।
  • Motorola Edge 70 Fusion में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन

Motorola कथित तौर पर Motorola Edge 70 Fusion पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि यह फोन भारत समेत कई मार्केट में जल्द ही दस्तक देगा। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज लाइव हो गया है, जिससे जल्द लॉन्च का खुलासा हुआ है। फिलहाल इस पेज पर इस फोन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। इसके अलावा लॉन्च की तारीख का भी संकेत दिया है। आइए मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion कब होगा लॉन्च

Motorola ने अभी तक Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि वह 2 मार्च को और ज्यादा फीचर्स का खुलासा करेगी, जिससे सुझाव मिलता है कि यह इस महीने में लॉन्च हो सकता है। यह फोन पैनटोन सिल्हूट लेदर इंस्पायर्ड,पैनटोन ब्लू सर्फ लेदर इंस्पायर्ड और पैनटोन कंट्री एयर लेदर इंस्पायर्ड

Motorola Edge 70 Fusion Specifications

Motorola Edge 70 Fusion दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें OIS सपोर्ट वाला सोनी LYT-710 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा। हालांकि, अन्य कैमरा के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है, लेकिन ब्रांड का दावा है कि यह लो लाइट में भी काफी क्लियर फोटो और वीडियो में बेहतर हाइलाइट्स कैप्चर कर सकता है। वीडियो और सेल्फी के लिए 70 Fusion में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। ब्रांड ने पुष्टि की है कि सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।

Edge 70 Fusion में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 96.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट, SGS आई प्रोटेक्शन और स्मार्ट वॉटर टच 3.0 जैसे अन्य फीचर्स भी प्रदान करेगी, जिससे उंगलियां गीली होने पर भी डिस्प्ले उपयोग कर पाएंगे। Edge 70 Fusion में 7,000mAh की दमदार बैटरी होगी जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई सिर्फ 7.99 मिमी होगी। यह कंट्री एयर, ब्लू सर्फ और सिलुएट जैसे 3 कलर्स में उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »