• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!

Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!

Vivo V70 FE की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। इसमें 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 6 साल सिस्टम अपडेट का वादा मिल सकता है।

Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!

ऊपर तस्वीर में Vivo V60 दिखाया गया है

ख़ास बातें
  • V70 FE में 200MP कैमरा और 4K वीडियो सपोर्ट की उम्मीद
  • 7,000mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग मौजूद होने की जानकारी
  • 6 साल सिस्टम अपडेट का दावा कर सकती है Vivo
विज्ञापन

Vivo की V70 सीरीज में जल्द एक नया मॉडल जुड़ सकता है। ताजा लीक के मुताबिक कंपनी Vivo V70 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है। डिवाइस 28 फरवरी को डेब्यू कर सकता है, हालांकि लॉन्च डेट को फिलहाल टेंटेटिव बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत में भी यह मॉडल पेश किया जा सकता है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टिपस्टर PassionateGeekz के मुताबिक Vivo V70 FE का मुख्य आकर्षण इसका 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा, जिसमें OIS सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे कैमरा फीचर शामिल हो सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V70 सीरीज स्मार्टफोन 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिजाइन में राउंडेड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं और इसे Muse Purple, Ocean Blue और Titanium Silver कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

लीक की गई तस्वीरें

लीक की गई तस्वीरें
Photo Credit: X/ @passionategkeez

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। मेमोरी ऑप्शन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB और 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन OriginOS 6 पर चल सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें छह साल तक सिस्टम अपडेट और पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का वादा किया जा सकता है।

बैटरी इसकी एक बड़ी खासियत हो सकती है। लीक के अनुसार इसमें 7,000mAh की BlueVolt बैटरी दी जा सकती है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस दे सकता है। डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलने की संभावना है। फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर सटीक तारीख सामने नहीं आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »