Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक, फैंस के लिए ला सकती है खुशखबरी!

कंपनी कीमतों को स्थिर रखती नजर आ रही है जो कि फैंस के लिए बड़ी राहत की बात हो सकती है।

Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक, फैंस के लिए ला सकती है खुशखबरी!

कंपनी ने Galaxy Buds 3 को जुलाई 2024 में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Galaxy Buds 4 की कीमत पुराने मॉडल्स के समान हो सकती है।
  • कंपनी इस बार डिजाइन में बदलाव लेकर आने वाली है।
  • कंपनी कीमतों को स्थिर रख सकती है जो कि फैंस के लिए बड़ी राहत हो सकती है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro को कंपनी Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करने वाली है जिसमें अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। Galaxy Buds 4 की कीमत पुराने मॉडल्स के समान हो सकती है। कंपनी ने Galaxy Buds 3 को जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। अब इनके सक्सेसर मॉडल्स 2026 में आने वाले हैं। आइए जानते हैं कितनी हो सकती है इनकी कीमत, और कौन से फीचर्स होंगे अपग्रेड! 

Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro Price (Expected)

Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro का लॉन्च 25 फरवरी को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान देखने को मिल सकता है। कंपनी के नए ईयरबड्स के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। टिप्स्टर Roland Quandt के अनुसार Galaxy Buds 4 की कीमत $179.99 (लगभग 16,000 रुपये) होगी जबकि Galaxy Buds 4 Pro की कीमत $249.99 (लगभग 22,500 रुपये) होगी। यह कीमत पुराने मॉडल्स के समान रह सकती है। 

Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro की यूरोपियन कीमतें भी इससे पहले लीक में सामने आ चुकी हैं। यूरोप में Galaxy Buds 4 की कीमत €179 (लगभग 19,000 रुपये) होगी। जबकि Galaxy Buds 4 Pro की कीमत €249 (लगभग 26,500 रुपये) होगी। Galaxy Buds 4 का डिजाइन भी हालिया लीक्स में सामने आया है। कंपनी इस बार डिजाइन में बदलाव लेकर आने वाली है। वहीं, ग्लोबल लेवल पर कंपोनेंट्स की कीमतें भी बढ़ी हैं। बावजूद इसके कंपनी कीमतों को स्थिर रखती नजर आ रही है जो कि फैंस के लिए बड़ी राहत की बात हो सकती है। 

Apple AirPods Pro 2 से इनका सीधा मुकाबला कहा जा रहा है। वहीं, Sony जैसे दिग्गज ब्रांड के ईयरबड्स भी प्रतिस्पर्धा में हैं। अब देखना होगा कि सैमसंग के नए ईयरबड्स मार्केट के दिग्गजों को किन फीचर्स में टक्कर देने वाले हैं। Galaxy S26 सीरीज का इंतजार भी फैंस को बेसब्री से है। कंपनी 25 फरवरी को नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज दुनिया के सामने रखेगी। सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। Galaxy S26 में कंपनी जबरदस्त कैमरा अपग्रेड्स लेकर आ सकती है। सीरीज के Galaxy S26 और Galaxy S26+ में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कलरSilver & Black
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »