Meta AI के जरिए अपने फोन पर कुछ ही सेकेंड्स में यह चेक कर सकते हैं कि आपको किसी ने ब्लॉक किया है
Photo Credit: Unsplash/Christian Wiediger
वॉट्सऐप पर ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकते हैं।
अगर आपको किसी व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है और आपको उसके बारे में थोड़ी कंफ्यूजन है कि आप ब्लॉक हैं या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि कई यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो और स्टेटस को हटा कर रखते हैं, जिससे सामने वाले को कुछ भी पता नहीं चलता है कि उनका प्रोफाइल एक्टिव है या नहीं। मगर एआई टेक्नोलॉजी के बदौलत यह पता लगाना आसान है कि किसी ने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक किया हुआ है या नहीं। ऐसे में अगर आपने उन्हें मैसेज भेजा और रिप्लाई नहीं आया तो आपको लग सकता है कि आप ब्लॉक हैं। आपको बता दें कि इंटरनेट बंद या फोन ऑफ होने की स्थिति में मैसेज पर सिर्फ एक टिक ही नजर आता है। आप आसानी से Meta AI के जरिए अपने फोन पर कुछ ही सेकेंड्स में यह चेक कर सकते हैं कि आपको किसी ने ब्लॉक किया है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे पहले आपको WhatsApp पर उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसको लेकर आपको शंका है कि उसने ब्लॉक किया गया है।
फिर आपको उस व्यक्ति की चैट पर Meta को टैग करके Hi का मैसेज भेजना (@Meta AI स्पेस Hi) होगा।
Meta AI को टैग करके मैसेज भेजने पर अगर आपको Meta की ओर जवाब मिलता है तो आप ब्लॉक नहीं हैं। अगर सामने वाले व्यक्ति ने अपना फोन ऑफ किया है या फिर इंटरनेट बंद किया है तब भी ऐसा होगा। इससे आपको पता चल सकता है कि आपको ब्लॉक नहीं किया गया है।
अगर आपको Hi मैसेज भेजने के बाद कोई भी रिप्लाई नहीं मिलता है तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपको उस व्यक्ति द्वारा ब्लॉक किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री