Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: 5,000 रुपये से कम के वियरेबल्स पर बेस्ट डील्स

इस सेल में कई लोकप्रिय ब्रांड्स के बहुत से वियरेबल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही अतिरिक्त डिस्काउंट के लिए बैंक ऑफर भी हैं

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: 5,000 रुपये से कम के वियरेबल्स पर बेस्ट डील्स

एमेजॉन की सेल में Redmi Smart Band Pro 1,798 रुपये के प्राइस पर उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • यह सेल 8 अगस्त तक चलेगी
  • इसमें बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • कुछ बैंक ऑफर्स के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है
विज्ञापन
Amazon Great Freedom Festival Sale में विभिन्न प्रोडक्ट कैटेगरीज पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यह सेल एमेजॉन पर शुरू हो गई है और 8 अगस्त तक चलेगी। इसमें मोबाइल फोन्स और लैपटॉप्स पर जोर रहता है। हालांकि, इसके साथ कई लोकप्रिय ब्रांड्स के बहुत से वियरेबल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही अतिरिक्त डिस्काउंट के लिए बैंक ऑफर भी हैं। एमेजॉन ने 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ टाई-अप किया है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। हम आपको इस सेल में स्मार्टवॉच जैसे कुछ वियरेबल्स पर बेस्ट डील्स की जानकारी दे रहे हैं। 

Boat Xtend 

इस स्मार्टवॉच का सेल में प्राइस 1,798 रुपये है। इसमें 1.69 इंच LCD डिस्प्ले है और यह कई कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉच फेसेज को सपोर्ट करती है। इसका इस्तेमाल स्ट्रेस मॉनिटरिंग के लिे भी किया जा सकता है। इसमें हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग की भी सुविधा है। यह 14 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में सात दिन तक चल सकती है।

अभी खरीदेंः 1,798 रुपये (MRP 7,990 रुपये)

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus 

इस सेल में Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus को 1,298 रुपये के डिस्काउंट वाले प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका वास्तविक प्राइस 1,999 रुपये का है। इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच HD डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट है। यह 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है और इसमें हार्ट और SpO2 जैसे हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर दिए गए हैं।

अभी खरीदें: 1,298 रुपये (MRP 1,999 रुपये)

Redmi Smart Band Pro 

एमेजॉन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में Redmi Smart Band Pro 1,798 रुपये के प्राइस पर उपलब्ध है। इसमें 1.47 इंच AMOLED डिस्प्ले है। यह हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेट और SpO2 को ट्रैक कर सकता है। इसमें 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के लिए सपोर्ट है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चल सकती है।

अभी खरीदें: 1,798 रुपये (MRP 5,999 रुपये)

Noise ColorFit Pulse Go Buzz 

इस स्मार्टवॉच का वास्तविक प्राइस 1,999 रुपये है और सेल में यह 1,398 रुपये में उपलब्ध है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर यूजर्स को 300 रुपये का कैशबैक और 2,200 रुपये के वेल्कम रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं। इसमें 1.69 इंच TFT डिस्प्ले है और यह 150 से अधिक क्लाउड बेस्ड और कस्टमाइज्ड वॉच फेसेज को सपोर्ट करती है।

अभी खरीदें: 1,398 रुपये (MRP 1,999 रुपये) 

Amazfit Pop 3S

इसका सेल में प्राइस 4,498 रुपये का है। इसके साथ ही Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 300 रुपये का कैशबैक और 2,200 रुपये के वेल्कम रिवॉर्ड मिल सकते हैं। इसमें 1.96 इंच AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 12 दिन तक चल सकती है। 

अभी खरीदें: 4,498 रुपये (MRP 6,999 रुपये) 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »